फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia Murder Case News Today: Main Accused Dhirendra Singh Will Be Produced In Court Today

Ballia Shooting Incident: मुख्य आरोपी धीरेंद्र की पेशी, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Mon, 19 Oct 2020 05:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 19 Oct 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
Ballia Murder Case News Today: Main Accused Dhirendra Singh Will Be Produced In Court Today
मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। - फोटो : अमर उजाला

Ballia: बलिया हत्याकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। धीरेंद्र को यूपी एसटीएफ ने रविवार को लखनऊ के पॉलीटेक्निक चौराहे से गिरफ्तार किया था। उसके बाद आरोपी को बलिया में कोतवाली लाया गया। जहां आज उसे न्यायालय पेश किया गया।

विज्ञापन

रविवार को बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह समेत पांच अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यूपी एसटीएफ ने लखनऊ में पॉलीटेक्निक चौराहे के पास से धीरेंद्र को दबोचा था। वहीं, इस मामले में नामजद अभियुक्त संतोष यादव व अमरजीत यादव को बलिया के एक होटल के पास से गिरफ्तार किया गया। तीनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

 

 



दो और आरोपी अजय सिंह और धर्मेंद्र सिंह वाराणसी से गिरफ्तार किए गए, जो बीएचयू में भर्ती थे। इस मामले में अब तक 10 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। 

बलिया में रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। उसने वीडियो वायरल कर अपना पक्ष रखा था, लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका। आईजी एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि धीरेंद्र प्रताप के लखनऊ में छिपे होने की सूचना मिली थी।

Ballia Murder Case News Today: Main Accused Dhirendra Singh Will Be Produced In Court Today
बलिया कोतवाली पहुंचा मुख्य आरोपी धीरेंद्र

इसके बाद एसटीएफ की टीम को सक्रिय किया गया था। फिलहाल, एसटीएफ धीरेंद्र को गिरफ्तारी के बाद लखनऊ से बलिया ले गई। इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी के भाई नरेंद्र प्रताप सिंह और देवेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया था। शनिवार को बलिया के हनुमानगंज निवासी मुन्ना यादव, राजप्रताप यादव एवं दुर्जनपुर निवासी राजन तिवारी को विवेचना में शामिल करने के बाद गिरफ्तार किया गया था। 

धीरेंद्र ने एसटीएफ से कहा, गोलीबारी में मेरे भतीजे की हुई मौत
एसटीएफ के मुताबिक, धीरेंद्र ने पूछताछ में बताया है कि 15 अक्तूबर को राशन की दुकान को लेकर बुलाई गई पंचायत में करीब 2,000 लोग इकट्ठा हुए थे। इसमें एक पक्ष धीरेंद्र का और दूसरा पक्ष कृष्ण कुमार यादव का था। पंचायत के दौरान यादव व उनके साथियों से कहासुनी हो गई।

Ballia Murder Case News Today: Main Accused Dhirendra Singh Will Be Produced In Court Today
हत्याकांड में आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला

इसी दौरान विपक्षियों ने गोली चला दी, जिससे धीरेंद्र का भतीजा गोलू सिंह और 5-6 महिलाएं घायल हो गईं। गोलू सिंह की बाद में मौत हो गई। जवाब में धीरेंद्र के पक्ष की ओर से फायरिंग की गई जिसमें जय प्रकाश पाल की मौत हो गई। इस मामले में आठ नामजद लोगों व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।

डीआईजी ने कहा, धीरेंद्र झूठ बोल रहा, केवल एक व्यक्ति की मौत
मामले की जांच कर रहे आजमगढ़ के डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि इस घटना में केवल एक व्यक्ति जय प्रकाश पाल की मौत हुई है। धीरेंद्र द्वारा एसटीएफ को दी गई जानकारी निराधार है। जांच के दौरान कोई और तथ्य सामने आते हैं, तो उसे भी विवेचना में शामिल किया जाएगा। इस मामले में 28 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इनमें 8 नामजद व 20 अज्ञात हैं।

सप्लाई इंस्पेक्टर से भी दुर्व्यवहार कर चुका है धीरेंद्र, कोर्ट में है मामला
आजमगढ़ रेंज के डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने भरोसा दिया है कि बाकी आरोपी भी जल्द पकडे़ जाएंगे। मुख्य आरोपी से यह पूछताछ की जाएगी कि उसने अपराध के वक्त कौन सा हथियार इस्तेमाल किया था और इसे जब्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साल भर पहले एक सप्लाई इंस्पेक्टर से दुर्व्यवहार करने पर धीरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले में स्थानीय अदालत में आरोपपत्र भी दायर किया गया था।

बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीमें गठित :
डीआईजी ने कहा, बाकी के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आजमगढ़ और मऊ जिलों से स्वाट (स्पेशल वेपंस एंड टैक्टिस) टीमें भी लगाई गई हैं। बिहार पुलिस की भी मदद ली जा रही है। गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी। उन्होंने कहा, इस मामले में बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह की ओर से दिए सुबूतों की भी गहराई से जांच की जाएगी। विधायक ने इस मामले के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed