फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ballia jawan Abhinav to receive Gallantry Award honor on Independence Day

बलिया के जवान 'अभिनव' को मिलेगा गैलेंट्री अवार्ड, स्वतंत्रता दिवस पर दिया जाएगा सम्मान

Fri, 29 Jan 2021 11:41 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 29 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Ballia jawan Abhinav to receive Gallantry Award honor on Independence Day
अभिनव पाठक - फोटो : सोशल मीडिया।

बलिया जिले के मनियर क्षेत्र के दक्षिण पटखौली निवासी अभिनव पाठक की वीरता पर भारत सरकार ने गैलेंट्री अवार्ड देने के लिए उनका चयन किया है। वह सेना के राजपूत रेजिमेंट 44 आरआर के जवान हैं। अभिनव को यह सम्मान स्वतंत्रता दिवस पर दिया जाएगा।

विज्ञापन


देश की रक्षा में वीरता दिखाने के लिए गैलेंट्री अवार्ड दिया जाता है। अभिनव पाठक ने जम्मू कश्मीर के शोपिया जिले में दियारु गांव में 17 अप्रैल 2020 को एक आतंकवादी को मार गिराया था। मारा गया राहिल मांजरी हिजबुल मुजाहिदीन का सदस्य था। अभिनव को इस सम्मान के लिए चयनित होने पर गांव में खुशी की लहर है। जवान के भाई और कांग्रेस के मनियर ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक पाठक ने कहा कि मुझे अपने भाई की बहादुरी पर गर्व है। पिता अशोक पाठक का कहना है कि मेरे पुत्र ने अवार्ड का हक पाकर अपने गांव सहित जनपद का नाम रोशन किया है। उसकी बहादुरी पर हम सब को गर्व है। गौरतलब हो कि सेना द्वारा जारी गैलेंट्री अवार्ड लिस्ट में 104 नंबर पर अभिनव पाठक का नाम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed