बलिया खाद्यान्न घोटाला: वाराणसी में सीयर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख गिरफ्तार, एक माह में गबन के तीन आरोपी पकड़े गए
बलिया जिले में संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत खाद्यान्न वितरण में हुए कोरोड़ों के घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्लू) की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को वाराणसी से सीयर ब्लॉक प्रमुख भीम प्रसाद के गिरफ्तार किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया के चर्चित खाद्यान्न घोटाले में संलिप्त तत्कालीन सीयर ब्लॉक प्रमुख भीम प्रसाद को ईओडब्लू (आर्थिक अपराध अनुसंधान ) वाराणसी सेक्टर ने शुक्रवार को कचहरी से गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। 26 दिन पूर्व भी दो कोटेदारों को ईओडब्लू ने कचहरी से गिरफ्तार किया था।
आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी सेक्टर के निरीक्षक सुनील वर्मा के अनुसार गबन मामले में गिरफ्तार बलिया के उभांव थाना अंतर्गत गुलौरा चैनपुर निवासी भीम प्रसाद सीयर ब्लॉक प्रमुख रहते हुए करोड़ों के घोटाले में संलिप्त रहा।
संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना में जमकर हुई थी धांधली
तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख सीयर और कोटेदारों से मिलीभगत कर कार्ययोजनाओं की पत्रावलियों पर भुगतान ऑर्डर, मास्टर रोल और खाद्यान्न वितरण रजिस्टर में कूटरचना कर इस योजना को जबरदस्त चूना लगाया। श्रमिकों का चयन भी मनमानी तरीके से किया गया और मास्टर रोल में दर्शाए गए श्रमिकों का नाम पता भी विवेचना में फर्जी पाया गया।
केंद्र और राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2002 से 2005 के बीच बलिया में संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना का क्रियान्वयन किया गया था। योजना के तहत बलिया के विभिन्न गावों में मिटटी, नाली निर्माण, खडंजा निर्माण, पटरी मरम्मत कार्य संपर्क मार्ग निर्माण, पुलिया निर्माण कार्य आदि श्रमिकों का चयन कर कराया जाना था और श्रमिकों को श्रम के बदले खाद्यान्न और नकद भुगतान दिए जाने का निर्देश था।
इसमें जमकर धांधली की गई थी। करोड़ों के घोटाले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी शासन ने ईओडब्लू को सौंपी थी। ईओडब्लू टीम के निरीक्षक अरविन्द कुमार, निरीक्षक विजय प्रकाश यादव ने पूर्व ब्लाक प्रमुख को कचहरी स्थित एसबीआई के पास से गिरफ्तार किया।