बलियाः नए साल पर पिकनिक मना रहा एक युवक डूबा, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरही थाना अंतर्गत कोरंटाडीह पुलिस चौकी क्षेत्र के कोरंटाडीह डाकबंगला के समीप गंगा घाट पर पहली जनवरी को अपने दोस्तों संग पिकनिक मनाने गया किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से काफी छानबीन करवाया, लेकिन रात व अत्यधिक ठंड होने के कारण कामयाबी नहीं मिल सकी।
बृहस्पतिवार की सुबह पुन: पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू किया। जिसका शव सुबह करीब साढ़े आठ बजे बरामद हुआ। इस मामले में मृतक के चचेरे भाई जगमोहन ने अज्ञात के विरुद्घ नरही थाने में तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस पिकनिक मनाने गए किशोरों से पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार नरहीं थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर निवासी राजेश राम का 16 वर्षीय पुत्र विशाल राम के दरवाजे पर बुधवार की शाम उसके दोस्त संतोष चौधरी, विशाल चौधरी व नितीश राय गए और उसे कोरंटाडीह डाकबंगले के समीप पिकनिक मनाने की बात कहकर अपने साथ लेकर गए। जहां उजियार, नसीरपुर मठ व सरायकोटा के कुल आठ लड़के नाव पर पिकनिक मना रहे थे।
बताया जा रहा है कि शाम करीब सात बजे किसी बात को लेकर दोस्तों में विवाद हो गया और नाव पर ही मारपीट शुरू हो गई। जिसमें चार लड़के नाव से गंगा नदी में कूद गए। इसमें तीन लड़के तैरकर बाहर निकल गए। जबकि विशाल गंगा में ही डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से देर रात तक किशोर को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन रात और ठंड होने के कारण कामयाबी हाथ नहीं लगी। बृहस्पतिवार की सुबह होते ही पुलिस ने फिर गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में लड़के की तलाश शुरू की तो करीब साढ़े आठ बजे गहरे पानी से लड़के का शव बरामद हुआ।
पुलिस पार्टी मना रहे लड़कों से पूछताछ कर रही है। उधर, मृतक के चचेरे भाई जनार्दन ने अज्ञात के विरुद्घ नरहीं थाने में तहरीर दिया। इस बाबत सदर सीओ चंद्रकेश सिंह ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई ने अज्ञात के विरुद्घ तहरीर दिया है। जिसकी छानबीन की जा रही है।