फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bahubali gyanpur mla vijay mishra difficulties increased Case filed for intimidation and attempt to murder in Varanasi misdeed victim gave Tahrir

विधायक विजय मिश्र की बढ़ी मुश्किलेंः वाराणसी में धमकी और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म पीड़िता ने दी थी तहरीर

Mon, 13 Sep 2021 10:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Sep 2021 10:05 PM IST
सार

 छह माह पूर्व वाराणसी के जैतपुरा स्थित पीड़िता के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी और हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने सोमवार को विजय मिश्र समेत 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
bahubali gyanpur mla vijay mishra difficulties increased Case filed for intimidation and attempt to murder in Varanasi misdeed victim gave Tahrir
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने, दुष्कर्म व अन्य मामलों के आरोपी आगरा जेल में बंद ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। छह माह पूर्व दुष्कर्म पीड़िता के जैतपुरा स्थित घर में घुसकर जान से मारने की धमकी और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने सोमवार को विजय मिश्र, बेटे विष्णु मिश्र समेत 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। विधायक की शह पर जेल से छूटे नाती विकास मिश्र की ओर से सुलह करने की धमकी दी जा रही ही है। अन्य परिजनों की ओर से भी धमकी जा रही है।
विज्ञापन


छह माह पूर्व घर में घुसकर मारपीट और हत्या का प्रयास किया गया था। जैतपुरा थाना क्षेत्र की युवती ने एक साल पूर्व विजय मिश्र, बेटे विष्णु मिश्र और नाती विकास मिश्र पर भदोही के गोपीगंज कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः विधायक विजय मिश्र की बेटी ने मुकदमों को लेकर उठाए सवाल, कहा- साजिश के तहत हो रही कार्रवाई

आरोप- परिजनों की ओर से दी जा रही हैं धमकियां

ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र पर एक और मुकदमा दर्ज करवाने वाली पीड़िता का आरोप है कि विजय मिश्र के फरार बेटे विष्णु मिश्र और जमानत पर बाहर आए नाती विकास मिश्रा के मुकदमे में शपथ पत्र दाखिल करने और बयान बदलवाने के लिए बार-बार धमकियां दी जा रही हैं।

विधायक विजय मिश्र की बेटी रीमा पांडेय, सीमा पांडेय, गरिमा तिवारी, भतीजे सतीश मिश्र, मनीष मिश्र, प्रकाश चंद्र, दामाद राज दुबे, रतन मिश्र, मुकेश तिवारी व विमलधर दुबे द्वारा घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई। अगवाकर हत्या का प्रयास तक किया गया।

पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान धमकी दी गई कि जेल में रहते हुए विधायक मिश्र जब सिपाही सूर्यमणि मिश्र की हत्या करा सकते हैं तो तुम्हारी भी हत्या हो सकती है। तुम्हारे भाई पर महाराष्ट्र और नई दिल्ली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ तो अन्य शहरों में भी होगा। जैतपुरा इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर विजय मिश्र सहित 13 नामजद और एक अज्ञात पर हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed