फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Badra rained with thunder and lightning, relief from humidity

गरज-चमक संग बरसे बदरा, उमस से मिली राहत

Fri, 24 Sep 2021 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Badra rained with thunder and lightning, relief from humidity
जिले में दो दिन से तेज धूप और उमस के बाद बृहस्पतिवार को मौसम बदल गया। सुबह से ही नम हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही जारी रही। करीब 11 बजे गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई तो लोगों को उमस से राहत मिली। वहीं, शहर के कुछ इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, 17.2 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि पिछले 24 घंटे में तापमान में पांच डिग्री की कमी भी दर्ज की गई। पिछले सप्ताह अच्छी बारिश के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में तेज धूप का सिलसिला चल रहा था। हवा भी नहीं चल रही थी। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे बादल छाने के साथ ही हवा भी तेज चलने लगी। फिर करीब आधे घंटे तक अच्छी बारिश हुई। उसके बाद दिन भर रुक रुककर बूंदाबांदी होती रही। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम बदला है। वाराणसी सहित आसपास के जिलों में दो दिन तक अच्छी बारिश के आसार हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed