{"_id":"6671af74c58a8dd7a4067683","slug":"bada-mangal-huge-crowd-gathered-in-hanuman-temples-of-kashi-sunderkand-and-prasad-distributed-after-worship-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा मंगल: काशी में पूजे गए प्रभु हनुमान, मंदिरों में उमड़ी भीड़, भक्तों की लगी कतार; पूजन के बाद बांटे प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा मंगल: काशी में पूजे गए प्रभु हनुमान, मंदिरों में उमड़ी भीड़, भक्तों की लगी कतार; पूजन के बाद बांटे प्रसाद
Tue, 18 Jun 2024 09:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 18 Jun 2024 09:34 PM IST
सार
Varanasi News: गोस्वामी तुलसीदास द्वारा स्थापित हनुमान मंदिरों में काफी भीड़ रही। सोनिया स्थित अमरनगर में बड़ा हनुमान मंदिर में शृंगार के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने बताया कि कलिकाल में हनुमान जी की पूजा करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन
संकटमोचन मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ज्येष्ठ मास के अंतिम बड़ा मंगल पर शहर के सभी हनुमान मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ रही। संकटमोचन मंदिर में दर्शन के लिए लंबी लाइन लगी थी। भक्तों ने सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ और रामनाम संकीर्तन कर हनुमत प्रभु का गुणगान किया। सुबह से लेकर रात तक दर्शन का सिलसिला चला। कई मंदिरों के पास भक्तों में प्रसाद का वितरण हुआ।
विज्ञापन
कलिकाल में जागृत देवताओं में हनुमान जी की मंगलवार को पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। लेकिन हिंदू पंचांगों में सबसे श्रेष्ठ मास ज्येष्ठ के मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इसी माह के मंगलवार को भगवान श्रीराम और हनुमानजी की पहली बार मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
मंगलवार को शहर के सभी हनुमान मंदिरों में शृंगार कर विधिवत पूजन हुआ। संकट मोचन में सुबह और शाम को काफी भीड़ रही। मंदिर परिसर में भक्त सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। वहीं, कीर्तन मंडली श्रीरामनाम का संकीर्तन कर प्रभु का गुणगान कर ही थी।
विज्ञापन