फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Babri masjid verdict: Advocate Lal Bahadur Singh expressed happiness who advocated the case of Ashok Sinhal and Kalyan Singh

विध्वंस मामला: अशोक सिंहल, कल्याण सिंह के मुकदमे की पैरवी करने वाले वकील लाल बहादुर सिंह ने जताई खुशी

Wed, 30 Sep 2020 08:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 30 Sep 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन

1992 में अयोध्या में कारसेवकों द्वारा विवादित ढांचे को ढहा देने की घटना ने पूरे देश की राजनीति को ही बदल दिया था। इस मामले में 32 लोगों के खिलाफ 28 साल से मुकदमा चल रहा था। बुधवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने इस मामले में अपना फैसला सुना दिया।

विज्ञापन

मामले में अशोक सिंघल और कल्याण सिंह जैसे दिग्गजों के मुकदमे की पैरवी करने वाले आजमगढ़ जिले के विद्वान अधिवक्ता लाल बहादुर सिंह ने इस पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि हम आश्वस्त थे, पता था कि कोर्ट का फैसला हमारे हक में ही आएगा। 
विज्ञापन



अयोध्या विध्वंस केस में 28 साल तक चले इस मुकदमे में 32 लोग आरोपी थे। जिसमें अशोक सिंहल, कल्याण सिंह, राजमाता सिंधिया, साध्वी ऋतंभरा, महंत अवैद्यनाथ के मुकदमे की पैरवी जिले के विद्वान अधिवक्ता लाल बहादुर सिंह कर रहे थे। बुधवार को कोर्ट का फैसला आया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज राष्ट्र को न्याय मिला है। देर भले ही हुई लेकिन अंधेर नहीं वास्तविक निर्णय आया। लाखों लोगों ने विवादित ढांचे को ढहाया लेकिन कांग्रेस ने कुछ लोगों को मुकदमे में फंसाया था। जो 28 वर्षों से इसकी सजा भुगत रहे थे। आज उन सबको न्याय मिला है। कोर्ट ने विपक्षियों द्वारा प्रस्तुत सारे सबूतों का नकार दिया।

उन्होंने कहा कि हम शुरू से ही आश्वस्त थे। हमें विश्वास था कि कोर्ट का फैसला हमारे हक में होगा। आखिर वही हुआ भी। कोर्ट ने न्यायपालिका में जनता के विश्वास को उठने नहीं दिया। आज हमें एक सुखद अनुभूति हो रही है। आखिरकार 28 सालों के लंबे संघर्ष के बाद हमें न्याय मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed