फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Baba kashi Vishwanath of Kumbheshwar Mahadev will be present in Magh Mela for first time

Magh Mela 2026: पहली बार काशी से प्रयाग गए कुंभेश्वर महादेव, माघ मेले में भक्तों को मिलेगा आशीर्वाद

Fri, 02 Jan 2026 03:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 02 Jan 2026 03:01 PM IST
सार

Varanasi News: माघ मेले में बाबा विश्वनाथ कुंभेश्वर महादेव के रूप में भक्तों को दर्शन देंगे। प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले के समापन के साथ ही वह काशी लौट आएंगे।

विज्ञापन
Baba kashi Vishwanath of Kumbheshwar Mahadev will be present in Magh Mela for first time
विश्वनाथ धाम में रुद्राभिषेक करते सीईओ विश्वभूषण मिश्र - फोटो : मंदिर प्रशासन

विस्तार

बाबा विश्वनाथ कुंभेश्वर महादेव के रूप में पहली बार माघ मेले में विराजेंगे। माघ मेले में आने वाले भक्तों को भी महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। माघ मेले के समापन के साथ ही वह काशी लौट आएंगे। इस परंपरा की शुरुआत साल के पहले दिन से कर दी गई है। अब यह आने वाले वर्षों में भी जारी रहेगी। 

विज्ञापन


मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को माघ मेला प्रयागराज में विराजने के लिए श्रीकाशी विश्वनाथ का कुंभेश्वर महादेव स्वरूप में रुद्राभिषेक किया गया। माघ मेला तीन जनवरी से शुरू हो रहा है। माघ मेले में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से लगने वाले शिविर में महादेव कुंभेश्वर स्वरूप में विराजेंगे। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi Top News: दरोगा से मारपीट के आरोप में पार्षद का बेटा गिरफ्तार, होटल संचालक पर हमला समेत प्रमुख खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयाग में लगने वाले न्यास शिविर में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़े साहित्य भी लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा जो भक्त रुद्राभिषेक करना चाहेंगे, वह कर सकेंगे। इसकी व्यवस्था भी की जा रही है। पुजारियों का एक दल माघ मेले तक वहां रहेगा। सीईओ ने कहा कि माघ मेले से काशी आने वाले भक्त सामान्य दिनों की तरह दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed