फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh police arrested cyber gang miscreant

आजमगढ़ः साइबर गैंग डी-71 का इनामिया चढ़ा पुलिस के हत्थे, ऐसे देता था घटना को अंजाम

Tue, 14 Jul 2020 10:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 14 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh police arrested cyber gang miscreant
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

साइबर गैंग डी-71 का 25 हजार का इनामिया बदमाश मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने इसके पास से तमंचा, बाइक, दो दूसरे व्यक्ति का एटीएम कार्ड व 430 रुपये  बरामद किया है। पकड़ा गया साइबर अपराधी दूसरे के एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर खाते से पैसा उड़ाता था। पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी। वहीं एक अन्य साइबर अपराधी मौके से भाग निकला।

विज्ञापन


गोपनीय सूचना के आधार पर दीदारगंज पुलिस मंगलवार की सुबह वांछित अभियुक्तों की तलाश में चक्रमण कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक पुलिस को देख कर भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस, दो एटीएम कार्ड, 430 रुपये व एक बाइक बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम अंकुर राम निवासी सिसवारा थाना दीदारगंज बताया।
विज्ञापन



तहकीकात करने पर पता चला कि अंकुर शातिर साइबर अपराधी है और महराजगंज में इसके खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज है। उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है। इतना ही नहीं यह जिले में साइबर अपराधियों के पंजीकृत गैंग डी-71 का सक्रिय सदस्य है। इस गैंग का मुखिया नवीन कुमार है। आजमगढ़ जिले के साथ ही आसपास के जनपदों में भी इसने एटीएम बदल कर और क्लोनिंग कर दूसरों के खातों से पैसा उड़ाए हैं। पूछताछ में बताया कि उसका गैंग एटीएम मशीनों के पास रेकी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भोले-भाले लोगों को मदद के नाम पर प्रभाव में लेकर उनके एटीएम का डाटा अपने पास रखे कार्ड रीडर की सहायता से चोरी कर लेते हैं। बाद में लैपटाप व राइटर डिवाइस के माध्यम से एटीएम का क्लोन तैयार लेते हैं। यह सब उपकरण गोविंद राजभर निवासी सुरहन कोटिया थाना दीदारगंज के पास मौजूद है। अंकुर की गिरफ्तारी के वक्त गोविंद भी मौजूद था लेकिन वह भाग निकलने में सफल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed