फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh: Mubarakpur police recorded statement of nine jamati, will be sent home soon

आजमगढ़ : नौ जमातियों का मुबारकपुर पुलिस ने दर्ज किया बयान, जल्द भेजे जाएंगे घर

Thu, 23 Apr 2020 07:04 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: विचित्र सिंह Updated Thu, 23 Apr 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: Mubarakpur police recorded statement of nine jamati, will be sent home soon
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

दिल्ली के मरकज से आकर आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर के एक मस्जिद में छिपकर रहने वाले सात बाहरी प्रदेश के जमातियों समेत नौ लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इसमें तीन जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जो इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। इन जमातियों को घर भेजने से पूर्व इनके खिलाफ मुबारकपुर थाने में दर्ज रिपोर्ट के संबंध में बृहस्पतिवार को पुलिस ने इनका बयान दर्ज किया। ताकि पुलिस के पास इनके विषय में संपूर्ण जानकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश मिश्रा के मुताबिक जिनका बयान दर्ज हुआ उसमें आंध्र प्रदेश के राजा मंडी निवासी अब्दुल रऊफ, गाजीयाबाद के भोजपुर के नदाली के रहने वाले मो. मुजम्मिल, यहीं के अब्दुल कलाम, भोजपुर (बिहार) के नंगोला के नदली निवासी अकील अहमद, मो. इरशाद, हरिद्वार रुड़की तहसील के भगवानपुर निवासी आशिफ, तेलंगाना के निजामाबाद के रहने वाले सैय्यद अतिकुर्रहमान सहित अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन


सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया दिल्ली के मरकज में भाग लेने के बाद सभी ट्रेन से आजमगढ़ आए। यहां मुबारकपुर के एक मस्जिद में छिपे हुए थे। सभी की तलाश कर जांच कराई गई तो तीन कोरोना के संक्रमण से ग्रसित थे। सघन इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर सभी को रानी की सराय चेकपोस्ट के पास एपीएस स्कूल में रखा गया है। इनके विरुद्ध मुबारकपुर थाने में केस दर्ज है। इन सभी लोगों के घर जाने से पहले सभी का विधिवत पता नोट करते हुए बयान दर्ज किया गया। जल्द ही यह सभी लोग अपने घर चले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed