फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh encounter three criminals of bardah loot case arrested

आजमगढ़: पुलिस के साथ मुठभेड़ में बरदह लूटकांड के तीन बदमाश गिरफ्तार

Thu, 17 Mar 2022 05:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 17 Mar 2022 05:10 PM IST
सार

पुलिस द्वारा घेराबंदी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक बदमाश भागने में सफल हो गया।

विज्ञापन
Azamgarh encounter three criminals of bardah loot case arrested
आजमगढ़ में एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के बरदह थाना पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है, इस दौरान एक बदमाश भागने में सफल हो गया। मुखबिर की सूचना पर भागे हुए बदमाश की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया गया, आत्म रक्षार्थ पुलिस द्वारा चलाई गई गोली में वह घायल हो गया। बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बुधवार की देर शाम शाम थानाध्यक्ष बरदह धर्मेंद्र कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ चेकिंग कर रहे थे, इस दौरान भादो मोड़ से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को उन्होंने रुकने का इशारा किया। मोटरसाइकिल सवार मुड़ कर भागने लगे।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा घेराबंदी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक बदमाश भागने में सफल हो गया। पकड़े गए बदमाशों रोशनलाल पुत्र रामाश्रय राम निवासी मानिकपुर सिधौना थाना मेहनाजपुर, रितिक कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी सिधौना थाना मेहनाजपुर के पास से बरदह थाना क्षेत्र से लूटी गई मोटर साइकिल और दो अवैध तमंचे बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मुखबिर की सूचना पर भागे हुए बदमाश गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा बर्रा तिराहे पर स्थित एक मकान पर दबिश दी गई, बदमाश द्वारा पुलिस टीम को देखते हुए फायर झोंक दिया गया, पुलिस द्वारा आत्म रक्षार्थ चलाई गई गोली में बदमाश घायल हो गया।


घायल बदमाश संदीप कुमार पुत्र रामदुलार निवासी गंगवल थाना मेहनाजपुर का निवासी है उसे इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि तीन दिन पहले अपने के साथ जिवली देवगांव रोड पर शाम को एक व्यक्ति से मोटर साइकिल व मोबाइल छीने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed