फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh Divisional commissioner sealed two warehouses after getting disturbances in surprise inspection 

आजमगढ़: गोदामों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त, गड़बड़ी मिलने पर दो गोदाम सील

Fri, 26 Nov 2021 03:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 26 Nov 2021 03:57 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh Divisional commissioner sealed two warehouses after getting disturbances in surprise inspection 
गोदाम का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ मंडलायुक्त वीवी पंत शुक्रवार की सुबह अचानक राजकीय खाद्य गोदामों का निरीक्षण करने जा पहुंचे। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर में गड़बड़ी मिलने पर उन्होंने दो गोदामों को सील करने का निर्देश दिया। साथ ही स्टॉक रजिस्टर को अपने साथ ले गए। मंडलायुक्त की इस कार्रवाई से खलबली मच गई।

विज्ञापन


मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत शुक्रवार की अपराह्न लगभग दो बजे अचानक सरायहाजी स्थित राजकीय खाद्य गोदाम केंद्र पहुंचे। मंडलायुक्त ने इस दौरान स्टॉक रजिस्टर चेक किया तो उसमें गड़बड़ी मिली। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए गोदाम को सील कर रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


इसके बाद मंडलायुक्त नेउरही रोड रूदरी मोड़ स्थित राजकीय खाद्य गोदाम केंद्र पहुंचे, वहां भी उन्होंने स्टॉक रजिस्टर चेक किया। यहां भी वही गड़बड़ी मिली। उन्होंने कहा कि दोनों केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान रजिस्टर में कुछ दर्शाया मिला है और स्टॉक में कुछ और ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उन्होंने एसडीएम सदर को तत्काल दोनों गोदामों को सील करने का निर्देश दिया। साथ ही रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया। मंडलायुक्त की इस कार्रवाई से वहां हलचल की स्थिति दिखी। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसडीएम सदर, नायब तहसीलदार, लेखपाल रामाश्रय यादव, एसओ रानी की सराय दिलीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed