फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   prisoner Death due to deteriorating condition in Azamgarh district jail

आजमगढ़: जिला कारागार में बंदी की हालत बिगड़ने से मौत, तीन दिन पहले हुई थी गिरफ्तारी

Fri, 06 Aug 2021 12:15 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 06 Aug 2021 12:15 AM IST
सार

बुधवार की रात जिला कारगार में रामदरश की तबीयत अचानक खराब हुई। जेल के अस्पताल में इलाज के बाद भी सुधार नहीं हुआ तो रात में उसे जिला अस्पताल लाया जा रहा था, तभी उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
prisoner Death due to deteriorating condition  in Azamgarh district jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

आजमगढ़ जिला कारागार में निरुद्ध अवैध शराब कारोबारी की बुधवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। जेल से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसे सोमवार को ही गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम (कुर्मियाना) गांव निवासी 70 वर्षीय रामदरश वर्मा अवैध शराब का धंधा करता था। उसके खिलाफ महराजगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। सोमवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बुधवार की रात जिला कारगार में रामदरश की तबीयत अचानक खराब हुई। जेल के अस्पताल में इलाज के बाद भी सुधार नहीं हुआ तो रात में उसे जिला अस्पताल लाया जा रहा था किंतु रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ जिला कारागार के जेलर श्रीधर ने बताया कि दो दिन पूर्व ही महराजगंज थाना पुलिस ने बंदी को जेल भेजा गया था। बुधवार शाम अचानक उसकी तबीयत खराब हुई। अस्पताल के डॉक्टर कंट्रोल नहीं कर सके तो उसे जिला अस्पताल भेजा गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसे अवैध शराब मामले में जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed