फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   azamgarh Class 12 Boy Morphs Photos of Women He Met at a Wedding, Posts Them on TikTok, Arrested

12वीं के छात्र ने टिकटॉक पर पोस्ट किया महिलाओं का वीडियो, उठाकर ले गई पुलिस

Fri, 15 Nov 2019 03:10 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 15 Nov 2019 03:10 AM IST
विज्ञापन
azamgarh Class 12 Boy Morphs Photos of Women He Met at a Wedding, Posts Them on TikTok, Arrested
Tik Tok logo

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में महिलाओं की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर फिर वीडियो बनाकर उसे टिकटॉक पर पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने एक 12वीं के छात्र को गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिलाओं द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद आजमगढ़ पुलिस ने 18 साल के आरोपी पंकज साहनी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
 
साहनी ने पुलिस को बताया कि वह एक शादी में शामिल होने के दौरान पीड़ितों से मिले थे। उसने कुछ तस्वीरें लीं और तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उसने फर्जी अकाउंट बनाकर फेसबुक और टिकटॉक पर पोस्ट कर दिया। साहनी की गिरफ्तारी से खुलासा हुआ है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किस हद तक गोपनीयता और सुरक्षा में सेंध लगाई जा सकती है।
विज्ञापन


आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने कहा, "हम टिकटॉक को इस मामले में एक सख्त नोटिस भेज रहे हैं। हम इस बात का ब्योरा मांग रहे हैं कि वे अपने मंच पर आपराधिक गतिविधियों की जांच कैसे कर रहे हैं? वे कैसे यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि उनके प्लेटफॉर्म पर कोई आपत्तिजनक या अश्लील सामग्री अपलोड नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
उन्होंने आगे कहा, "मैंने टिकटॉक से उन कदमों के बारे में स्पष्ट करने के लिए कहा है कि इस तरह के आपराधिक कृत्य के मामले में कंपनी क्या कदम उठा रही है। इसके साथ ही यह भी पूछा गया है कि टिकटॉक के खिलाफ क्यों न आईटी अधिनियम 2009 (संशोधित) की धारा 3(2)(सी) और धारा 85 के तहत मामला दर्ज किया जाए।


 
केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साइबर कानून और ई-सुरक्षा विंग ने पहले से ही टिकटॉक के संचालकों को उन विषयों का जवाब देने के लिए एक सख्त नोटिस भेजा है जिनका उपयोग भारत विरोधी और गैरकानूनी गतिविधियों के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed