फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh: Case on 21 people including District President of Ulema Council in the matter of assault and firing

आजमगढ़ : मारपीट और फायरिंग मामले में उलेमा काउसिंल के जिलाध्यक्ष समेत दो गिरफ्तार

Fri, 24 Apr 2020 07:20 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 24 Apr 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
Azamgarh: Case on 21 people including District President of Ulema Council in the matter of assault and firing
उत्तर प्रदेश पुलिस। - फोटो : amar ujala

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थानांतर्गत मुहम्मदपुर गांव में बृहस्पतिवार को हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने उलेमा काउंसिल के जिलाध्यक्ष शकील अहमद सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें उलेमा काउंसिल के जिलाध्यक्ष सहित 21 लोगों को आरोपित किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के जिलाध्यक्ष शकील अहमद मुहम्मदपुर बाजार से अपने घर जा रहे थे। गांव में ही रास्ते पर साजिद उर्फ मजनू से विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट और फायरिंग हो गई। इस दौरान कई राउंड गोलियां चलाई गईं। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं है।

विज्ञापन

इस मामले में शुक्रवार को दोनों पक्षों ने केस दर्ज कराया। इसमें एक तरफ से राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के जिलाध्यक्ष हाजी शकील की तरफ से तहरीर देकर गांव के साजिद, इकबाल, इश्तेयाक, कलीम को नामजद और 12 अज्ञात को आरोपित किया है। दूसरी तरफ से साजिद ने तहरीर देकर उलेमा नेता शकील अहमद, हबीब, साजिद, आबिद, नबाब को नामजद किया है।

पुलिस इनके खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट, बलवा, धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उलेमा काउंसिल के जिलाध्यक्ष शकील और आबिद पुत्र जमील को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर विजय प्रताप सिंह ने बताया की घटना का कारण पुरानी रंजिश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed