अयोध्या फैसले पर फर्जी एकाउंट बनाकर अफवाह फैलाने की साजिश नाकाम, पुलिस जांच में जुटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद कोर्ट ने जहां फैसला सुरक्षित कर लिया। वहीं फैसले को देखते हुए प्रशासन अपनी तैयारियों में जुट गया। जबकि कुछ असामाजिक तत्वों ने फैसला आने से पहले ही सोशल साइटों के जरिए फर्जी एकाउंट बनाकर उन्माद फैलाने का भरपूर प्रयास किया।
हालांकि पुलिस ने ऐसे लोगों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए ना केवल मैसेज को नष्ट किया बल्कि पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अहरौला और अतरौलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले करीब आधा दर्जन से अधिक एक समुदाय के लोग जल्द ही चर्चा में आए एक संगठन के नाम से सोशल साइट फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर फैसले पर सवाल उठाते हुए पोस्ट कर दिया। इनके मुताबिक यह लोग फैसला कोई भी आए उसे नहीं मानेंगे।
पुलिस की साइबर सेल मॉनिटरिंग के जरिए इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने तत्काल इनकी आईडी को ब्लॉक करा दिया। इसकी जांच पड़ताल में जुट गई कि इस तरह की पोस्ट करने वाले लोग कौन हैं। पुलिस ने ऐसे छह से अधिक लोगों को चिह्नित किया है। इनके गतिविधियों की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इनके खिलाफ जांच जारी है। रिपोर्ट आने पर इनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।