{"_id":"6335d2e7c013b566b15f74ad","slug":"awadhesh-rai-murder-case-incomplete-testimony-of-investigator-mukhtar-ansari-video-conferencing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवधेश राय हत्याकांड: तत्कालीन विवेचक की हुई अधूरी गवाही, मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवधेश राय हत्याकांड: तत्कालीन विवेचक की हुई अधूरी गवाही, मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी
Thu, 29 Sep 2022 10:46 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 29 Sep 2022 10:46 PM IST
सार
अवधेश राय हत्याकांड मामले में गुरुवार को तत्कालीन विवेचक उदय भान सिंह की अधूरी गवाही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई। अदालत की समयावधि समाप्त होने के कारण गवाही पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
- फोटो : फाइल
विस्तार
अवधेश राय हत्याकांड मामले में गुरुवार को तत्कालीन विवेचक उदय भान सिंह की अधूरी गवाही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई। अदालत की समयावधि समाप्त होने के कारण गवाही पूरी नहीं हो सकी। विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए) सियाराम चौरसिया की अदालत ने शेष बयान और जिरह के लिए शुक्रवार की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी बांदा जेल से माफिया मुख्तार अंसारी की भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। अदालत में गवाही के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी, वादी के अधिवक्ता अनुज यादव व विकास सिंह और एडीजीसी ज्योति शंकर उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
तीन अगस्त 1991 को लहुराबीर स्थित आवास के गेट पर ही अवधेश राय की अंधाधुंध फायरिंग कर बदमाशों ने हत्या कर दी थी। भाई अजय राय ने माफिया मुख्तार अंसारी, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, भीम सिंह, कमलेश सिंह व राकेश न्यायिक समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
Trending Videos
इसी मामले में पिछली तिथि को इस आशय की रिपोर्ट आने पर गवाह उदयभान सिंह बीमार होने के चलते कोर्ट के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर गवाही देनें में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में कोर्ट ने उनकी गवाही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कराने का आदेश दिया था। इसी आदेश के तहत इस मामले के विवेचक रहे उदयभान सिंह की गवाही दर्ज कराई गई।