{"_id":"62e0dea9a04f30539b53265b","slug":"auto-riding-criminal-robbed-passenger-who-returned-from-mumbai-to-varanasi-police-checking-cc-cameras","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: मुंबई से वाराणसी लौटे यात्री से ऑटो सवार बदमाशों ने की लूट, सीसी कैमरे खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: मुंबई से वाराणसी लौटे यात्री से ऑटो सवार बदमाशों ने की लूट, सीसी कैमरे खंगाल रही पुलिस
Wed, 27 Jul 2022 12:13 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:13 PM IST
सार
वाराणसी में ऑटो में लिफ्ट देने के नाम पर यात्री से लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंबई से वाराणसी लौटे एक यात्री से लूटपाट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। ऑटो सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। चंदौली के ग्राम बंधवा निवासी श्याम नारायण यादव मुंबई के वसई में ऑटो चलाते हैं। वो लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से बुधवार अलसुबह वाराणसी कैंट स्टेशन पर उतरे।
विज्ञापन
बाहर निकल कर मुगलसराय जाने वाली ऑटो की तलाश करने लगी। आरोप है कि इस दौरान एक ऑटो पर चार सवार लोग पहुंचे और कहा कि हम लोग भी मुगलसराय जा रहे हैं। उनकी बातों में आकर श्यामनारायण ऑटो में बैठ गया। इसके बाद ऑटो मुगलसराय की तरफ ना जाकर कचहरी और अर्दली बाजार से महावीर मंदिर होते हुए अनौला मैदान तक आया।
विज्ञापन
इसका विरोध करने पर ऑटो में सवार बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने श्यामनारायण के पास से 8 हजार नकद और मोबाइल लूट लिए। उसे ऑटो से धक्का देकर बाहर गिया और मानसिक चिकित्सालय के रास्ते फरार हो गए। पीड़ित ने अर्दली बाजार चौकी पर लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रास्ते में मौजूद सीसी कैमरों की सहायता से जांच में जुट गई है।
विज्ञापन