फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   auto fair will reduces in varanasi

घटेगा किराया, लगेगा मीटर

Tue, 20 Jan 2015 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो वाराणसी Updated Tue, 20 Jan 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
auto fair will reduces in varanasi
शहर की सड़कों पर सवारी ढो रहे आटो रिक्शा का किराया जल्द ही कम होगा। साथ ही आटो रिक्शा में फेयर मीटर भी लगेंगे। पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट के बाद आटो का किराया कम करने की मांग उठ रही थी। सोमवार को संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में मंडलायुक्त आरएम श्रीवास्तव ने आरटीओ को आटो का किराया कम करने के साथ ही फेयर मीटर लगाने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने मुगलसराय और बाबतपुर एयरपोर्ट तक रेडियो टैक्सी का परमिट जारी करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन


बैठक में कमिश्नर ने चौबेपुर में आटो रिक्शा संचालन का परमिट जारी करने की अनुमति दी। 2011 में शहर में 5500 आटो रिक्शा पंजीकृत थे। कमिश्नर ने बढ़ी हुई आबादी को ध्यान में रखते हुए आटो रिक्शा को नए परमिट जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों से लगने वाले जाम से निजात के लिए उन्होंने एडीएम सिटी और नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि स्टैंड के लिए शहर में स्थान चिह्नित करें। साथ ही कैंट रेलवे प्रशासन से वार्ता कर स्टेशन परिसर में स्टैंड बनाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीए की बैठक में निजी बसों के ठहराव के लिए चार नए अड्डे की व्यवस्था का भी निर्देश दिया गया। आरटीओ की ओर से रिपोर्ट नहीं आने से खफा कमिश्नर ने पूछा कि परमिट का नवीनीकरण नहीं कराने वालों पर क्या कार्रवाई की गई ।


आरटीओ ने जब यह बताया कि नोटिस जारी किया गया है तो कमिश्नर ने सवाल किया कि आगे की कार्रवाई पूरी क्यों नहीं हुई, इस पर आरटीओ निरुत्तर हो गए। बैठक में आरटीए सदस्य दीपराज यादव, आरटीओ बृजेश कुमार सिंह और एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed