{"_id":"6336960999b95a7aa379e512","slug":"atul-maheshwari-scholarship-exam-2022-apply-here-last-date-extended","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2022: सपनों के बीच आ रही पैसों की तंगी, यहां करें अप्लाई,लास्ट डेट बढ़ाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2022: सपनों के बीच आ रही पैसों की तंगी, यहां करें अप्लाई,लास्ट डेट बढ़ाई गई
Fri, 30 Sep 2022 12:39 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:39 PM IST
सार
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के माध्यम से आप अपने सपनों को उड़ान दे सकते हैं। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति को भी अपने छात्र जीवन में छात्रवृत्ति मिल चुकी है। पहली छात्रवृत्ति उन्हें नेशनल मेरिट स्कॉलरशिप 1981 में मिली थी।
विज्ञापन
scholarship
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप भी पढ़-लिख कर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं और इसमें कही आर्थिक परेशानी सामने आ रही है, तो घबराएं नहीं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के माध्यम से आप अपने सपनों को उड़ान दे सकते हैं। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति को भी अपने छात्र जीवन में छात्रवृत्ति मिल चुकी है। पहली छात्रवृत्ति उन्हें नेशनल मेरिट स्कॉलरशिप 1981 में मिली थी। इसके बाद 1988 में आईआईटी कानपुर से एमटेक करने के दौरान भी छात्रवृत्ति मिली थी।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. एके त्यागी का कहना है कि छात्रवृत्ति मिलने से फीस की चिंता नहीं रहती और पढ़ाई में कोई व्यवधान नहीं आता है। हर कोई अच्छी तरह से मन लगाकर अपनी पढ़ाई कर सकता है।
विज्ञापन
अब दस अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कराई जाने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले 30 सितंबर तक थी, जिसको 10 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। अभ्यर्थियों के पास बस पांच दिन का मौका है। एक मोबाइल नंबर से एक ही फॉर्म भरा जाएगा। इसके लिए फाउंडेशन की वेबसाइट foundation.amarujala.com या फिर अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com या फिर https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2022 पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है।
विज्ञापन