फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attempted enter in bathroom while girl student taking bath in BHU girls hostel

Varanasi: बीएचयू के गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा के नहाते समय बाथरूम में घुसने की कोशिश, आरोपी पकड़ा गया

Fri, 08 Sep 2023 06:11 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Sep 2023 06:11 AM IST
सार

बीएचयू के गंगा हॉस्टल में गुरुवार को एक छात्रा के स्नान करने के दौरान रंगाई-पुताई का काम करने वाले व्यक्ति ने बाथरूम में घुसने की कोशिश की। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Attempted enter in bathroom while girl student taking bath in BHU girls hostel
बीएचयू के गंगा हॉस्टल की घटना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीएचयू के गंगा हॉस्टल में गुरुवार को एक छात्रा के स्नान करने के दौरान रंगाई-पुताई का काम करने वाले व्यक्ति ने बाथरूम में घुसने की कोशिश की। छात्रा ने शोर मचाया तो दूसरी छात्राएं और सुरक्षाकर्मी भाग कर मौके पर पहुंचे। छात्रा की तहरीर के आधार पर लंका थाने में बिजनौर की शहर कोतवाली के काजीवाला गांव निवासी मोहम्मद इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन


आरोपी पुलिस की हिरासत में है। गंगा हॉस्टल में रहने वाली शिक्षा संकाय की छात्रा ने पुलिस को बताया कि मौजूदा समय में उसके छात्रावास में रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। गुरुवार को नहाने के दौरान उसे बाथरूम के फर्श पर किसी व्यक्ति की परछाई जैसी दिखी। उसने ऊपर (सीलिंग की तरफ) की ओर देखा तो एक व्यक्ति उसके बाथरूम में उतरने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन

मैनेजर ने की आरोपी को छुपाने की कोशिश

इससे वह डर गई और जोर से चिल्लाई। हॉस्टल में मौजूद छात्राएं और महिला सुरक्षाकर्मी भाग कर बाथरूम की ओर आए। सभी को घटना की जानकारी दी गई। हॉस्टल में रंगाई-पुताई के काम में लोगों को बुलाया गया तो उसने बाथरूम में उतरने का प्रयास करने वाले मोहम्मद इमरान की पहचान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि उसका मैनेजर उसे छुपाने और पूरी घटना को दबाने की कोशिश कर रहा था। इस संबंध में लंका थानाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed