फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attack on chandra shekhar Demand for Z category security to Bhim Army chief

Varanasi: भीम आर्मी प्रमुख को जेड श्रेणी सुरक्षा देने की मांग, हमले से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 29 Jun 2023 08:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 29 Jun 2023 08:20 PM IST
सार

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमले से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को वाराणसी में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।  हमलावरों की गिरफ्तारी और भीम आर्मी प्रमुख को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।

विज्ञापन
Attack on chandra shekhar Demand for Z category security to Bhim Army chief
वाराणसी में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमले से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को वाराणसी में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। हाथ में तख्तियां लेकर इकट्ठा हुए कार्यकर्ताओं में महिलाएं भी शामिल थीं। सभी ने एक स्वर में हमलावरों की गिरफ्तार करते हुए सख्त कार्रवाई और भीम आर्मी प्रमुख को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी के प्रमुख एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर अचानक आए कार सवार असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमलावर चंद्रशेखर की हत्या करने के इरादे से आए थे, लेकिन वह अपने इरादे में कामयाब नहीं हुए। इसके पहले भी मुजफ्फरनगर में उन पर हमला हो चुका है। जिसे देखते हुए हमारी पार्टी लगातार उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने की मांग कर रही है, लेकिन अभी तक उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गाजीपुर में दोहरा हत्याकांड; मंगल गीत की जगह गूंजने लगा मातमी चीत्कार, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

इसलिए मांग है कि उन्हें तत्काल सुरक्षा जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई जाए और हमलावरों की गिरफ्तारी शीघ्र कराई जाए। वाराणसी के अलावा आजमगढ़, सोनभद्र और बलिया समेत अन्य जिलों में भी चंद्रशेखर आजाद के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed