फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attack on bjp leader bhartiya janta yuva morcha yogesh singh car mirror broken in ghazipur up

यूपी: भाजयुमो के नेता पर जानलेवा हमला, पत्नी व मासूम बच्चों को भी निशाना बनाया

Tue, 04 Aug 2020 09:30 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 04 Aug 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
Attack on bjp leader bhartiya janta yuva morcha yogesh singh car mirror broken in ghazipur up
पुलिस थाने में मौजूद नेता और लोग। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा(भाजयुमो) के पूर्व प्रदेश मंत्री योगेश सिंह पर सोमवार की देर रात मनबढ़ों(दबंगों) ने जानलेवा हमला किया। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत ले लिया और उनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

साथ ही पूरे प्रकरण की छानबीन की जा रही है। लोगों के अनुसार, भाजपा नेता की गाड़ी काफी रफ्तार में थी और दो लोग हादसे के शिकार होते-होते बचे। इससे नाराज लोगों ने गाड़ी रोक दी और दोनों तरफ से नोकझोंक होने लगी। इसी बीच कुछ लोगों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन



सोमवार को रक्षाबंधन के दिन देर शाम को भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री योगेश सिंह अपने निजी कार से पत्नी व दो छोटे बच्चों सहित अपने एक रिश्तेदारी के यहां से शहर में तिलक नगर स्थित अपने पैतृक आवास के लिए वापस आ रहे थे। रास्ते में जंगीपुर थाना क्षेत्र के बधुसराय गांव के पास गाड़ी की रफ्तार तेज होने से कुछ लोग हादसे के शिकार होते-होते बचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Attack on bjp leader bhartiya janta yuva morcha yogesh singh car mirror broken in ghazipur up
क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और हमला कर दिया। इससे गाड़ी के आगे का शीशा टूट गया। इस बीच पीड़ित योगेश सिंह ने साथ में छोटे बच्चों के होने का हवाला देते हुए हाथ जोड़कर जान बचाने की गुहार लगाई। लेकिन मनबढ़ हमलावरों द्वारा ताबड़तोड़ हमला जारी रखा गया।

अचानक हुए हमले से पत्नी व बच्चे सहित सभी लोग बदहवास हो गए। संयोग से कार के शीशे और दरवाजे लॉक होने से चोट नहीं लगी। जान बचाने की गरज से योगेश सिंह तेज गति से कार भगाकर जंगीपुर थाने में घुस गए। इस बीच ग्रामीणों ने भी उनका पीछा किया। लेकिन थाने में घुसते देख भागने लगे।

फिलहाल जंगीपुर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। जबकि बाकी लोग भागने में कामयाब हो गए। इस खबर की जानकारी मिलते ही जनपद के तमाम लोगों में आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed