फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   At Assi Ghat, miscreants beat up two people including an priest.

Varanasi News: अस्सी घाट पर मनबढ़ों ने अर्चक समेत दो को पीटा

Tue, 17 Mar 2026 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
At Assi Ghat, miscreants beat up two people including an priest.
वाराणसी। अस्सी घाट पर मछली बंदर मठ के पास चाय की दुकान पर सोमवार रात मनबढ़ों ने अर्चक यश द्विवेदी और सत्यम तिवारी की पिटाई कर दी। वजनी वस्तु से यश के सिर पर हमला कर दिया। लहूलुहान यश का बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में उपचार कराया गया। यश की तहरीर पर भेलूपुर पुलिस आसपास के सीसी कैमरे खंगाल रही है। चित्रकूट निवासी यश द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि वह चाय की दुकान के सामने बाइक पर बैठकर चाय पी रहा था। साथ में मित्र सत्यम भी थे। इस बीच जिसकी बाइक थी उसने गलत बर्ताव किया और फिर 8 से 9 युवकों ने हमला कर दिया। बीचबचाव में सत्यम को भी पीटा गया। भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चाय की दुकान के आसपास के सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article