फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Astronomical phenomena with sun with vibgyor circle in ghazipur

गाजीपुर में देखा गया अनोखा सूरज, जानिए क्या है ‘22 डिग्री सर्कुलर हलो’

Thu, 01 Aug 2019 03:37 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 01 Aug 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
Astronomical phenomena with sun with vibgyor circle in ghazipur
सूरज के चारों ओर सतरंगी वलय - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बुधवार की सुबह से सूर्य कुछ अलग ही नजर आया। सूरज के चारों ओर सतरंगी वलय देखा गया। खगोल विज्ञान में इसे ‘22 डिग्री सर्कुलर हलो’ कहते हैं। 

विज्ञापन


बुधवार दिन में करीब 10 बजे से एक बजे के बीच यह घटनाक्रम देखा गया। इस संबंध में हिंदू पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ. मातेश्वरी प्रसाद सिंह ने बताया कि यह एक खगोलीय घटना है। इसे सूर्य या कुछ मौकों पर चंद्रमा का ‘22 डिग्री सर्कुलर हलो’ कहा जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस तरह के बादल सामान्य तौर पर तब बनते हैं, जब पृथ्वी की सतह से पांच से दस किलोमीटर ऊंचाई पर जल-वाष्प बर्फ के क्रिस्टलों में जम जाती है। उनके मुताबिक ठंडे देशों में यह आम घटना क्रम है। हालांकि, भारत जैसे देशों में यह दुर्लभ है। ये घटना कब होगी, इसका कोई पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता। इससे पहले भी इस तरह की घटना दिखाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Astronomical phenomena with sun with vibgyor circle in ghazipur

हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री कहते हैं कि प्रकृति हमेशा से अपने अद्भुत नजारों के कारण कौतूहल का केंद्र रही है। प्रकृति के यही रूप कवियों को आकर्षित करते हैं। कवियों की दुनिया में जो चंदा मामा दूर के थे आज पास आ गए हैं।

संस्कृत काल से लेकर आज तक प्रकृति के ये बदलाव साहित्य में दिख रहे हैं। इसको देखने के लिए क्षेत्र के लोग आकाश की ओर टकटकी लगाए रहे। कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। लोग अपने घरों के छत सहित सड़क आदि जगहों से इसे देखते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed