{"_id":"5ff1ab2c3a9ecb435e230266","slug":"assets-of-gangster-accused-police-constable-seized-action-taken-on-order-of-dm-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गैंगस्टर के आरोपी सिपाही की संपत्तियां जब्त, डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गैंगस्टर के आरोपी सिपाही की संपत्तियां जब्त, डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई
Sun, 03 Jan 2021 05:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 03 Jan 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
संपत्ति जब्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भोजूबीर गिलट बाजार क्षेत्र के भूमाफिया संजय यादव पुत्र शोभनाथ यादव की तीन जगह संपत्ति जब्त की गई है। शहर के गिलट बाजार, सिकरौल में स्थित कैंट क्षेत्राधिकारी अभिमन्यु मांगलिक के साथ थानाध्यक्ष केंट राकेश सिंह और थानाध्यक्ष शिवपुर राजीव रंजन उपाध्याय की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर संपत्ति को सीज कर कार्रवाई की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि संजय यादव पुलिस विभाग के सिपाही थे, जिन्हें शिवपुर की एक महिला की हत्या में नाम आने के बाद इन्हें सेवा से बर्खास्त किया गया था। संजय यादव ने अपने गिरोह के माध्यम से तमाम चल अचल संपत्ति बना ली थी।
विज्ञापन
इसमें उसकी पत्नी ममता यादव के नाम की तमाम संपत्तियों को भी पुलिस ने कार्यवाही में लिया। उसके नाम से एक कमर्शियल बिल्डिंग भी सामान सहित पुलिस ने जब्त किया।
विज्ञापन