Varanasi: असम के सीएम ने ओवैसी को दी गाजा जाने की सलाह, इंडिया गठबंधन को बताया सनातन विरोधी
काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हमास के नाम पर आतंकवाद का समर्थन हो रहा है। हमास के समर्थन में जो लोग सड़क पर उतर रहे हैं, उन्हें जेल भेज देना चाहिए।
विस्तार
अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को वाराणसी पहुंचे। काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में विपक्ष पर करारा हमला बोला। उन्होंने एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को गाजा जाने की भी सलाह दे डाली।
असम के सीएम ने कहा कि हमास के नाम पर आतंकवाद का समर्थन हो रहा है। जो लोग हमास का समर्थन कर रहे हैं उन्हें बस यही सोचना चाहिए कि वह आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं। भारत सबसे ज्यादा आतंकवाद का शिकार रहा है। सभी लोगों को आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन के बाद बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमास के समर्थन में जो लोग सड़क पर उतर रहे हैं, उन्हें जेल भेज देना चाहिए। विश्व में कहीं भी आतंकवाद होगा तो भारत उसके खिलाफ आवाज बुलंद करेगा। हमास की निंदा करना हर भारतीय का कर्तव्य है। जो लोग हमास के पक्ष में बोलते हैं वो लोग भारत के शुभचिंतक नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: हमास का समर्थन करने वाले को जेल भेजना हमारा काम, विंध्याचल में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बयान
राहुल गांधी तो भारत के ही मेहमान
एक सवाल के जवाब में उन्होंने इंडिया गठबंधन को हिंदू विरोधी बताया। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी तो बाहर ही रहते हैं। भारत में रहते कहां हैं, वह तो मेहमान हैं। रही बात इंडिया गठबंधन की ये सब सनातन विरोधी हैं। देश की जनता जनार्दन इनको बाहर करेगी। फलस्तीन मामले में असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर कहा कि यहां विरोध का क्या मतलब हैं, उनको गाजा जाना चाहिए।
पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के मद्देनजर भाजपा की स्थिति पर उन्होंने कहा कि आज की जो स्थिति है, उस स्थिति में लोगों को भाजपा को वोट देकर जिताना चाहिए और भारत को शक्तिशाली बनाना चाहिए। इसके पूर्व उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधि विधान से दर्शन पूजन किया। ओवैसी के बयान पर कहा कि यहां विरोध का क्या मतलब हैं, उनको गाजा जाना चाहिए।