फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   asked for water as a laborer then robbed the jewelry Woman saved her life by pretending to faint

महिला को घर में बंधक बनाकर लूटपाट: तीन दिन से घर के सामने कर रहे थे खुदाई, मजदूर बनकर आए, पानी मांगा और फिर...

Wed, 14 Dec 2022 08:15 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 14 Dec 2022 08:15 PM IST
सार

मजदूर तीन दिन से घर के सामने जमीन की खुदाई कर रहे थे। बुधवार को महिला से पानी देने की बात कही। जैसे ही महिला पानी लेने गई एक ने उसके सिर पर वार कर दिया और फिर...

विज्ञापन
asked for water as a laborer then robbed the jewelry Woman saved her life by pretending to faint
लूटपाट की शिकार महिला नीलम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर कॉलोनी में एक मकान में बुधवार को मजदूर बनकर घुसे दो बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर जेवर लूट लिए। दोनों महिला के कान का झाला व सोने की चेन लेकर भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।

विज्ञापन


बरेका के गोपनीय विभाग में स्टेनो पद पर कार्यरत विनोद कुमार सिंह का मकान बीएलडब्ल्यू पहाड़ी गेट के पास लक्ष्मीनगर कॉलोनी में हैं। बुधवार सुबह पति ड्यूटी और बेटे आदित्य, आर्या स्कूल चले गए। घर में नीलम सिंह अकेली थीं। नीलम सिंह ने बताया कि बुधवार को घर के सामने प्लॉट पर काम कर रहे दो मजदूर उनसे बाल्टी में पानी मांगने आए।

विज्ञापन

बेहोश होने का नाटक कर बचाई जान

उन्होंने जब दरवाजा खोला तो उसमें से एक ने उनके सिर पर ईंट से वार कर दोनों हाथ को मफलर से बांध दिया। इसके बाद पत्थर लेकर सिर पर प्रहार किया। महिला के मुताबिक उसने बेहोश होने का नाटक कर किसी तरह अपनी जान बचाई। दोनों ने उनके कान से सोने के झाले व गले की चेन के साथ घर में भी लूटपाट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों के जाने के बाद नीलम बाहर आईं और शोर मचाया। मंडुवाडीह एसओ राजीव सिंह का कहना है कि पीड़ित महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

तीन दिन से रेकी कर रहे थे बदमाश

बरेका के पास लक्ष्मीनगर कॉलोनी में हुई घटना को अंजाम देने वाले मजदूर तीन दिन से रेकी कर रहे थे। जिस जगह पर मकान बना था, उसके आसपास खेत जैसा दृश्य है। घर के पास दो मकान बने हैं, लेकिन वह भी अभी निर्माणाधीन ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed