फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Arrangements under question, 8 days left for immersion of Durga idols, artificial kund not ready

Varanasi: सवालों के घेरे में व्यवस्था, दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन में बचे 8 दिन, कृत्रिम कुंड तैयार नहीं

Fri, 04 Oct 2024 02:25 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 04 Oct 2024 02:25 PM IST
सार

वाराणसी में दुर्गा विसर्जन को लेकर तैयारियां अभी जमीन पर उतरती हुई दिखाई नहीं दे रही हैं। आलम ये है कि विसर्जन के लिए एनजीटी की गाइड लाइन का पालन होना है और कुंड तैयार नही हैं लिहाजा सवाल उठने लगे हैं कि कैसे होगी व्यवस्था?

विज्ञापन
Arrangements under question, 8 days left for immersion of Durga idols, artificial kund not ready
वाराणसी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जाएगा। इसके लिए 1 कृत्रिम और 11 स्थायी कुंडों को तैयार किया जाना है। इन कुंडों में पूजन सामग्री और अघुलनशील पदार्थ नहीं डाले जाएंगे।

विज्ञापन


इसके लिए नगर निगम के मुख्य अभियंता को जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास तैयारियों को मुकम्मल कराने के लिए मात्र आठ दिन ही बचे हैं। कृत्रिम कुंड तैयार करने के साथ इसमें नीचे प्लास्टिक बिछाना होगा। इसके अलावा इसमें गंगा जल भी भरना है।
विज्ञापन


गंगा किनारे बनने वाले कृत्रिम कुंड तक जाने वाले मार्गों को दुरुस्त करना होगा। आपको बता दें कि दुर्गा विसर्जन की तैयारियों को लेकर अभी तक इंतेजाम पूरे नहीं किए गए हैं लिहाजा जिम्मेदार विभागों पर सवाल है कि आखिर इतने कम दिनों में कैसे होंगी तैयारियां ?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed