फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Army Recruiting Office paper leaked Disavow

सेना भर्ती कार्यालय ने पेपर लीक से पल्ला झाड़ा 

Tue, 26 Apr 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 26 Apr 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
Army Recruiting Office paper leaked Disavow
विनीत प्रभात
सेना भर्ती का पेपर आउट होने के मामले में सेना के अधिकारी अब बैकफुट पर आ गए हैं। सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी के निदेशक कर्नल विनीत प्रभात ने सोमवार को इस पूरे मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया। उनका कहना है कि सेना भर्ती का पेपर आउट तो हुआ है लेकिन वाराणसी सेना भर्ती कार्यालय का इससे कोई वास्ता नहीं है। भर्ती कार्यालय का कोई कर्मचारी इसमें शामिल नहीं है। कहा कि एसटीएफ ने पेपर आउट का खुलासा करना सराहनीय है लेकिन उसका वाराणसी सेना कार्यालय पर आरोप लगाना गलत है। कहा रद हुई परीक्षा देश भर में 15 मई को कराई जा सकती है। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। 
विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी परिसर में फरवरी महीने में गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया और देवरिया जिले के अभ्यर्थियों की भर्ती हुई थी। इसमें 2244 अभ्यर्थियों ने शारीरिक और मेडिकल परीक्षा पास की थी। रविवार की सुबह नौ से दस बजे तक सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी के परिसर में इनकी लिखित परीक्षा हुई। परीक्षा समाप्त होने के कुछ देर बाद ही सेना भर्ती कार्यालय में एसटीएफ पहुंची। एसटीएफ ने सेना के अधिकारियों को बताया कि पेपर पहले ही आउट हो गया था। उनके लखनऊ के एक अधिकारी को मुखबिर के जरिए शनिवार की देर रात ही इसकी जानकारी मिली थी। मुखबिराें के जरिये उन्होंने अपने वाट्सएप पर भी पेपर मंगवाया।
विज्ञापन


वाट्सएप पर आया पेपर मूल पेपर से पूरी तरह मेल खा रहा था। ट्रेड्समैन का पेपर आउट हुआ था। एसटीएफ की मानें तो उसके पास जो पेपर समेत जो कागजात पहुंचे, उस पर सूबेदार मेजर राजेश, वाराणसी की मुहर लगी थी। इसे लेकर ही सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी के अधिकारी परेशान हैं। कर्नल विनीत प्रभात का कहना है कि किसी भी ओएमआर शीट पर मुहर नहीं लगती। दोनों पेपर के सीरियल नंबर भी अलग-अलग हैं। छपाई में भी अंतर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा के मास्टर माइंड की तलाश हुई तेज
पेपर आउट मामले के  सूत्रधार मथुरा निवासी दलाल प्रवीण की तलाश तेज कर दी गई है। उसके  बारे में जानकारी जुटाने के लिए मथुरा पुलिस से भी संपर्क किया गया है। फिलहाल उसकी लोकेशन मुंबई में मिल रही है। उसने 12 से 15 लाख रुपये में पेपर बेचे हैं। यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान तक रैकेट के तार जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed