फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Archana Pandey won the 50-meter swimming competition.

Varanasi News: अर्चना पांडेय ने जीती 50 मीटर तैराकी प्रतियोगिता

Fri, 26 Jun 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Archana Pandey won the 50-meter swimming competition.
राम नवमी के दिन वाराणसी स्वीमिंग क्लब की ओर से गंगा तट त्रिलोचन घाट पर शुरू 45 दिवसीय शिविर बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। समापन समारोह में त्रिलोचन घाट पर 50 मीटर की तैराकी प्रतियोगिता में अर्चना पांडेय ने स्वर्ण पदक जीता। स्वीमिंग क्लब की ओर से 1995 से हर वर्ष 45 दिनों की शिविर राम नवमी के दिन शुरू होती है। आयोजन सचिव मार्कंडेय यादव ने बताया कि पुरुष वर्ग की 50 मीटर तैराकी में रजत यदुवंशी ने बाजी मारी। 25 मीटर तैराकी में हर्षिल गुप्ता, 15 मीटर में आर्यन यादव और महिला वर्ग में सुशीला गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता। गंगा पार करने की ओपन वर्ग की तैराकी प्रतियोगिता में रजत यादव ने स्वर्ण पदक जीता। इसमें 55 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण लिया। मुख्य अतिथि गोवर्धन पूजा समिति के सदस्य राकेश यादव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मौके पर क्लब के सचिव रजत यादव, कन्नू यादव, विशाल यादव, राहुल यादव, उपेंद्र गुरुजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed