{"_id":"61a602b1a2e7695ba636279d","slug":"applicants-number-increased-passport-office-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पासपोर्ट कार्यालय में बढ़ी आवेदकों की संख्या, अब 20 की जगह 25 दिन बाद का मिल रहा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पासपोर्ट कार्यालय में बढ़ी आवेदकों की संख्या, अब 20 की जगह 25 दिन बाद का मिल रहा समय
Tue, 30 Nov 2021 04:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 30 Nov 2021 04:23 PM IST
सार
वाराणसी में बीते माह में 700 आवेदकों ने आवेदन किया था। इस माह यह संख्या बढ़कर 750 पहुंच गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के महमूरगंज स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पर इन दिनों आवेदकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बीते माह में 700 आवेदकों ने आवेदन किया था। इस माह यह संख्या बढ़कर 750 पहुंच गई है। संख्या बढ़ने से आवेदकों को अब 20 की जगह 25 दिनों बाद का समय मिल रहा है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के दौरान अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ विदेश जाने वाले यात्रियों की संख्या में काफी गिरावट आई थी। वहीं, संक्रमण के चलते पासपोर्ट कार्यालय भी दो माह के लिए बंद था। संक्रमण में कमी आते ही पासपोर्ट आवेदकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
दरअसल, पूर्वांचल के ज्यादातर युवा कामकाज के लिए खाड़ी देशों में जाते हैं। इस वजह से भी आवेदकों की संख्या बढ़ने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के भी आवेदकों की संख्या पहले से बढ़ गई है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के एपीओ शैलेंद्र सिन्हा ने बताया कि बीते माह से आवेदकों की संख्या बढ़ने से 20 की जगह 25 दिन बाद का समय मिल रहा है। पीसीसी आवेदकों की भी संख्या में बढ़ोतरी हुई है।