{"_id":"62dfe2b9ae491a194663e1bf","slug":"appearance-of-former-mla-vijay-mishra-in-the-case-of-threatening-rape-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: दुष्कर्म पीड़िता को धमकी मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र की हुई पेशी, अब चार अगस्त को अगली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: दुष्कर्म पीड़िता को धमकी मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र की हुई पेशी, अब चार अगस्त को अगली सुनवाई
Tue, 26 Jul 2022 06:19 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 26 Jul 2022 06:19 PM IST
सार
दुष्कर्म पीड़िता को धमकी के मामले में ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र की मंगलवार को वाराणसी की कोर्ट में पेशी हुई। उनके खिलाफ जैतपुरा थाने में दुष्कर्म पीड़िता की ओर से धमकी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
पूर्व विधायक विजय मिश्र को पेशी पर ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुष्कर्म पीड़िता को धमकी के मामले में ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र की मंगलवार को वाराणसी के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एमपी एमएलए) उज्ज्वल उपाध्याय की कोर्ट में पेशी हुई। पेशी के बाद अदालत ने अगली तारीख चार अगस्त नियत कर दी। जैतपुरा थाने में दुष्कर्म पीड़िता की ओर से धमकी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
इस मामले में आरोपी पूर्व विधायक विजय मिश्र आगरा सेंट्रल जेल में निरुद्ध है। कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्व विधायक को अदालत में पेश किया गया। पूर्व विधायक विजय मिश्र के खिलाफ गायिका से दुष्कर्म, संपत्ति हड़पने सहित कई मामलों में मुकदमा दर्ज है। कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्व विधायक को आगरा जेल वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
पेशी के दौरान उनके अधिवक्ता राधेश्याम चौबे और विवेक शंकर तिवारी मौजूद रहे। वर्ष 2020 अगस्त माह में प्रदेश के आगरा जिले से एमपी की पुलिस ने विजय मिश्र को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से पूर्व विधायक आगरा जेल में निरूद्ध है। पेशी के दौरान कचहरी में पूर्व विधायक के काफी समर्थक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन