फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Appeal to keep Ganga clean on Dala Chhath Public awareness campaign of Namami Gange garbage removed from ganga

डाला छठ पर गंगा को स्वच्छ बनाये रखने की अपील: नमामि गंगे का जनजागरूकता अभियान, गंगा तलहटी से निकाला कचड़ा

Sat, 29 Oct 2022 09:44 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 29 Oct 2022 09:44 AM IST
सार

नमामि गंगे ने गायघाट पर श्रमदान कर स्वच्छता हेतु जनजागृति लाने का प्रयास किया गया।पम्प के माध्यम से सिल्ट की सफाई की गई।सिल्ट में बहकर आये कूड़े कचड़े को बाहर का रास्ता दिखाया गया।

विज्ञापन
Appeal to keep Ganga clean on Dala Chhath Public awareness campaign of Namami Gange garbage removed from ganga
डाला छठ पर गंगा को स्वच्छ बनाये रखने की अपील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नमामि गंगे गंगा विचार मंच के तत्वावधान में शनिवार को डाला छठ के अवसर पर श्रद्धालुओं से गंगा तट पर स्वच्छता बनाये रखने की अपील की गई।गायघाट पर श्रमदान कर स्वच्छता हेतु जनजागृति लाने का प्रयास किया गया।पम्प के माध्यम से सिल्ट की सफाई की गई।सिल्ट में बहकर आये कूड़े कचड़े को बाहर का रास्ता दिखाया गया। महानगर सहसंयोजक शिवम अग्रहरि में कहा कि नागरिकों के सहयोग से लोक आस्था के पर्व डाला छठ पर घाटों की चमक बरकरार रहें। साथ ही आगामी सभी पर्वों पर सनातनी संस्कृति की ध्वज वाहिका माँ गंगा का आँचल व गंगा तट स्वच्छ व सुंदर दिखायी पड़े इस निमित्त जनजागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान की सफलता आमजन के सहयोग पर ही निर्भर है।अभियान में प्रमुख रूप से महानगर सहसंयोजक शिवम अग्रहरि, महानगर सहसंयोजक रामप्रकाश जायसवाल, शिवांगी पांडेय, जय विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed