फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Apna Dal sonelal patel announced national office bearers Jaunpur Mata became vice president

UP: मंत्री आशीष पटेल बने अपना दल एस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जौनपुर के माता व वाराणसी की रेखा को मिले ये पद

Thu, 03 Jul 2025 10:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 03 Jul 2025 10:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही चुनाव संबंधी भी चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
Apna Dal sonelal patel announced national office bearers Jaunpur Mata became vice president
अनुप्रिया पटेल ने साैंपी जिम्मेदारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपना दल (एस) ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने इसके लिए अनुमोदन किया था। यूपी के आठ जिलों में पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी साैंपी गई है।

विज्ञापन


जौनपुर के माता बदल तिवारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पप्पू माली को राष्ट्रीय सचिव, वाराणसी के राकेश यादव को राष्ट्रीय सचिव एवं रेखा वर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य घोषित किया गया है।
विज्ञापन


अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने राष्ट्रीय संगठन में कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। गुरुवार को जारी सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल का है, जिन्हें अब पार्टी संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। आशीष अब तक पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष थे और पार्टी में उन्हें नंबर दो माना जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक आशीष का कद घटाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अनुप्रिया पटेल की मंजूरी के बाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव (मुख्यालय) मुन्नर प्रजापति की ओर से जारी सूची में आशीष पटेल के अलावा माता बदल तिवारी को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि केके पटेल को राष्ट्रीय महासचिव, राकेश यादव, अल्का पटेल और पप्पू माली को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। वहीं, डॉ. अमित पटेल और रेखा वर्मा को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed