फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Apna Dal S founder Sonelal death anniversary prison minister said party will fight battle of backward Varanasi

वाराणसी: अपना दल के संस्थापक सोनेलाल की पुण्यतिथि, कारागार मंत्री बोले- पार्टी पिछड़ों की लड़ाई लड़ेगी

Sun, 17 Oct 2021 11:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 17 Oct 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Apna Dal S founder Sonelal death anniversary prison minister said party will fight battle of backward Varanasi
कारागार मंत्री जयकुमार जैकी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के कारागार मंत्री जयकुमार जैकी ने कहा कि अपना दल (एस) पिछड़ों की लड़ाई लड़ेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान करते हुए पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए अभियान चलाने की अपील की। कारागार मंत्री ने कहा कि विधानसभा में विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने का काम पार्टी कार्यकर्ताओं को करना होगा।

विज्ञापन


वह रविवार को अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल के 12वें परिनिर्वाण दिवस पर लखरांव स्थित धनपति इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कारागार मंत्री जयकुमार जैकी ने पिछड़ों की लड़ाई लड़ने का संकल्प दिलाते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में जुटने का आह्वान किया। पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के सपने को साकार करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन


संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल ने कसेरा समाज, पिछड़े, वंचितों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। आज भले ही पार्टी संस्थापक हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके बताए मार्ग पर चलकर पिछड़ों की मदद की जा सकती है। आगामी चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनिहोर पटेल और संचालन जिलाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल ने किया। इस दौरान भगवत सिंह, महेंद्र पटेल, मनीष सिंह, अजीत पटेल, राकेश यादव, शरद यादव, धीरेंद्र सिंह सोनू, भरत पटेल, हौसिला पटल, राजबहादुर, चंद्रबली, अनिता पटेल, उदय पटेल, रीना पटल, भीरू पटेल, सत्यनारायण पटेल, चंद्रमोहन पटेल, राधेश्याम भारती, राजेश पटेल, बसंत, संतोष, सियाराम, डा. शिवकुमार सिंह, चंद्र मोहन पटेल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed