बनारसी लाल पेड़े का पैकेट पाकर इतराये अनुभव सिन्हा, मनोज वाजपेयी ने कहा- जल्दी भिजवा दो बिना खाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के भोजूबीर इलाके में बिकने वाले लाल पेड़े का स्वाद ही अलग है। जो एक बार बनारसी लाल पेड़ा खा लेता है, वह इसका मुरीद हो जाता है। कुछ ऐसा ही बॉलीवुड के फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ भी है।
बुधवार को अनुभव सिन्हा को उनके एक अजीज ने बनारसी लाल पेड़े का पैकेट थमाया तो वह अपनी खुशी सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पाए।
Jaldi bhijawa de bina khaye hue
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) January 29, 2020
फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने ट्विटर पर बनारसी लाल पेड़े की फोटो के साथ ट्वीट किया कि बनारस से सामान आया है। अनुभव सिन्हा के ट्वीट पर फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी ने ट्वीट किया कि जल्दी भिजवा दे बिना खाए हुए...।
इस पर अनुभव सिन्हा ने जवाब दिया कि मोटे हो जाओगे। आरजे आलोक ने ट्वीट किया कि हमहूँ के चाही बनारस क पेड़ा...। इसके बाद तो बनारस और यहां के लाल पेड़ा का स्वाद चखे हुए लोगों ने लाइक, री-ट्वीट और कमेंट की ट्विटर पर झड़ी लगा दी।
गौरतलब है कि प्रयागराज में जन्में अनुभव सिन्हा अब तक 10 फिल्मों का सफल निर्देशन कर चुके हैं। वह हाल में अपनी फिल्म आर्टिकल 15 को लेकर देश और दुनिया में चर्चा में थे। बहरहाल, किसे बनारसी लाल पेड़ा मिला या नहीं मिला यह तो बाद की बात है। मगर, इसी बहाने मायानगरी में भी बनारसी लाल पेड़े की ब्रांडिंग हो गई।