फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Antiquities found in Varanasi and Chandauli absence of budget in diggings

बजट के अभाव में रूक सकती है खोदाई, वाराणसी और चंदौली में मिले हैं पुरावशेष

Tue, 30 Mar 2021 04:10 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Tue, 30 Mar 2021 04:10 PM IST
विज्ञापन
Antiquities found in Varanasi and Chandauli absence of budget in diggings
बभनियांव में खोदाई में मिले गुप्तकालीन मंदिर की बाहरी दीवार।

बीएचयू के प्राचीन इतिहास, पुरातत्व विभाग की ओर से कराई जा रही खोदाई कभी भी ठप हो सकती है। वाराणसी में राजातालाब, चंदौली के माटी गांव में चल रही खोदाई के लिए बजट न मिलना इसकी मुख्य वजह है। विभागाध्यक्ष ने इसके लिए एएसआई के साथ ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर खोदाई के लिए बजट जारी कराने की मांग की है।

विज्ञापन


बीएचयू की टीम की ओर से पिछले साल ही बभनियांव और चंदौली के माटीगांव में एक साथ खोदाई का काम शुरू कराया गया था। पिछले साल मार्च से शुरू खोदाई जून-जुलाई तक चली, इसके बाद बारिश और कोरोना संक्रमण की वजह से काम रुक गया था। अब एक बार फिर शिवरात्रि से दोनों जगहों पर खोदाई का काम चल रहा है। इस दौरान बभनियांव में गुप्तकालीन मंदिर, प्रदक्षिणा पथ, ताम्रपाषाणकालीन मिट्टी के लाल, काले बर्तन सहित अन्य कई पुरावशेष मिल चुके हैं। अब इस कार्य में बजट रोड़ा बन गया है। इसके लिए विभागाध्यक्ष की ओर से स्थानीय स्तर पर बहुत प्रयास किए गए हैं, जब बात नहीं बनी तो मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बजट दिलवाने की मांग की है। बताया कि काशी के दक्षिणी हिस्से में खोदाई में कई पुरावशेष मिले हैं, इसे काशी की प्राचीन विरासत हैं। इस बारे में सरकार से बजट की मांग की गई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री को भी बताएंगे खोदाई की हकीकत 

प्राचीन इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. ओएन सिंह के मुताबिक कई बार प्रयास के बाद अब तक बजट पर कोई फैसला नहीं हो सका है। लिहाजा मुख्यमंत्री को तो पत्र भेजा जा चुका है लेकिन अगर जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं हुई तो काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर खोदाई से जुड़ी हकीकत बताई जाएगी। इसमें अब तक मिलने वाले अहम पुरावशेषों की जानकारी के साथ ही बजट की वस्तुस्थिति से भी अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed