फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anti Romeo team caught three men in Varanasi who used to comment girls and women

Varanasi: वाराणसी में तीन मनचलों को एंटी रोमियो टीम ने दबोचा, छात्राओं और महिलाओं पर करते थे छींटाकशी

Fri, 28 Oct 2022 07:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 28 Oct 2022 07:34 PM IST
सार

राह चलती छात्राओं और महिलाओं पर छींटाकशी व टिप्पणी करने वालों की खैर नहीं। शुक्रवार को वाराणसी में अलग-अलग थानों की एंटी रोमियो टीम ने शुक्रवार को तीन मनचलों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Anti Romeo team caught three men in Varanasi who used to comment girls and women
स्कूल में छात्राओं से बात करती एंटी रोमियो टीम - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी में अलग-अलग थानों की एंटी रोमियो टीम ने शुक्रवार को तीन मनचलों को गिरफ्तार किया। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खजूरी स्थित साधु के कुटिया के पास शुक्रवार को छात्रा पर फब्तियां कसना युवक को महंगा पड़ा। एंटी रोमियो की टीम ने उसे गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी मिर्जामुराद राजीव सिंह ने बताया कि आरोपी भुवालपुर गांव निवासी अरविंद कुमार है। वह खजुरी स्थित साधु कुटिया के पास छात्राओं और महिलाओं पर छींटाकशी कर रहा था।

विज्ञापन


जंसा पुलिस ने लंगोटिया बाबा मंदिर दिनदासपुर के पास से शुक्रवार को छींटाकशी के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सुनील उर्फ नाटे केशरी दिनदासपुर का रहने वाला है। वहीं लोहता थाना क्षेत्र के हरपालपुर गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


प्रभारी राजेश त्रिपाठी को सूचना मिली थी कि हरपालपुर गांव में एक युवक सरेराह महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी कर रहा है। सूचना के आधार पर दरोगा शिल्पी पांडेय अपनी टीम हरपालपुर गांव पहुंची। पुलिस ने मौके से ऊंचगांव निवासी सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति पर जान से मारने की धमकी का दर्ज कराया मुकदमा

मिर्जामुराद थाने में पत्नी ने अपने पति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी मामले में मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता का आरोप है कि मिर्जापुर के चील्ह थाना अंतर्गत सेमरा गांव निवासी पति पंकज सिंह आएदिन गाली गलौज और मारपीट करता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। 

गंगा में मिला रस्सी से बंधा युवक का शव

रामनगर क्षेत्र के कोदोपुर घाट पर शुक्रवार की सुबह गंगा में रस्सी से बंधे युवक का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। युवक की शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है। सुबह के समय घाट पर लोग छठ पूजा की सफाई में थे, इस बीच युवक का शव देख लोग चीखने चिल्लाने लगे।

रस्सी से शव बंधा हुआ था। युवक लोवर पहने हुए था। आसपास के लोगों ने हत्या की आशंका व्यक्त की। रामनगर इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम हाउस में शव रखवाते हुए शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है

गोबर रखने के विवाद में मारपीट, चार पर मुकदमा

 रसडा गांव में गोबर रखने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। चोलापुर पुलिस ने चार नामजद के खिलाफ मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता फूलपत्ती का आरोप है कि मंतोष, गौरव, सौरभ, चंद्रतारा ने मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed