{"_id":"5ee51b4f805c5d270232c2e7","slug":"another-youth-from-ghazipur-found-corona-infected-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में कोरोना संक्रमित मिला गाजीपुर का एक और युवक, पत्नी का इलाज कराने गया था वाराणसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में कोरोना संक्रमित मिला गाजीपुर का एक और युवक, पत्नी का इलाज कराने गया था वाराणसी
Sun, 14 Jun 2020 12:00 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 14 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच कराता शख्स(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर शहर के आमघाट का एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। हालांकि इसकी सैंपलिंग वाराणसी में कराई गई थी और रिपोर्ट भी वहीं आई थी लेकिन जानकारी के बाद इस इलाके में दहशत व्याप्त हो गया है। मरीज वाराणसी के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडलीय अस्पताल में इलाज के भर्ती भी करा दिया गया है।
विज्ञापन
इधर प्रशासन की ओर से एहतियात बरतते हुए जहां आमघाट इलाके को सील कर दिया गया है। वहीं उसके परिवार के 12 सदस्यों को चिन्हित कर सैंपल लेने के बाद जांच के लिए भेज दिया गया। साथ ही उस व्यक्ति के संपर्क में आने वालों की सूची भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
जिले में अब तक कुल 183 मरीज पाए गए जिसमें से 59 का इलाज मुहम्मदाबाद के लेवल वन अस्पताल में चल रहा है। बाकी 124 मरीज ठीक होकर घर वापस आ गए हैं। युवक की महुआबाग चौराहे पर दुकान है। अब उससे मिलने जुलने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन