फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anjuman Hydari picks up 119 year old Kadimi alum procession

अंजुमन हैदरी ने उठाया 119 साल पुराना कदीमी अलम का जुलूस

Thu, 18 Nov 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Anjuman Hydari picks up 119 year old Kadimi alum procession
अंजुमन हैदरी के जेरे इंतजाम जुल्म के खिलाफ अलम का एहतेजाजी जुलूस बुधवार को उठाया गया। काली महल स्थित शिया मस्जिद से उठकर जुलूस अपने कदीमी रास्तों से उठकर नई सड़क, दालमंडी, चौक, मैदागिन, विशेश्वरगंज होते हुए मुकीमगंज स्थित जामिया ईमानिया पहुंचा।
विज्ञापन

इसके बाद नौहा मातम के साथ जुलूस अपनी आखिरी पड़ाव तेलियानाला स्थित करारा हाउस पहुंचकर समाप्त हुआ। बुधवार को अलम उठने से पहले मजलिस को खिताब करते हुए शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने कहा कि रसूल स. और अहलेबैत अ. ने यह पैगाम दिया है कि जहां कहीं भी जुल्म हो रहा हो उसके खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए। मौलाना अमीन हैदर ने मजलिस को खिताब करते हुए बताया कि आले मोहम्मद अ. का पैगाम है कि जालिमों के खिलाफ और मजलूमों के साथ हो जाओ।
विज्ञापन

जुलूस में नई सड़क स्थित शाहीन हुसैन के इमामबाड़े से, कच्ची सराय स्थित जैनुल हसन के इमामबाड़े से, पथरगली स्थित वक्फ इमामबाड़ा अब्बासी बीबी से एवं अब्बास बेग महशर मरहूम के इमामबाड़े समेत कई इमामबाड़े से अलम शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed