फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anju became a model in the field of honey production, will be honored at the state level

Varanasi News: शहद उत्पादन के क्षेत्र में आदर्श बनीं अंजू, प्रदेश स्तर पर मिलेगा सम्मान

Fri, 23 Dec 2022 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Anju became a model in the field of honey production, will be honored at the state level
वाराणसी। शहद उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए पिंडरा विकास खंड के रसुलहा गांव की प्रगतिशील महिला किसान अंजू देवी को किसान दिवस पर राज्यस्तर के पुरस्कार के लिए चुना गया है। इन्हें पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर शुक्रवार को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। अंजू हर साल 200 से 250 बॉक्स से 20 क्विंटल तक शहद का उत्पादन कर लेती हैं। इनसे प्रेरित होकर अन्य महिलाओं ने भी मौनपालन का काम शुरू किया है।
विज्ञापन

अंजू के पति संजय कुमार ने खादी ग्रामोद्योग आयोग की ओर से संचालित गांधी आश्रम सेवापुरी में प्रशिक्षण लेकर वर्ष 2016 में मौनपालन प्रशिक्षित लिया था। अंजू ने बताया कि पति संजय के बाहर जाने के बाद वह अकेले ही मधुमक्खियों का पालन और शहद निकालने का काम करती थीं। लेकिन कोरोना महामारी के बाद संजय बाहर जाना बंद कर दिए। अब पति-पत्नी मिलकर यह काम करती हैं। इससे प्रेरित होकर कई महिलाएं भी प्रशिक्षण लेकर मौन पालन से जुड़ गई हैं। हालांकि अभी ठंड के मौसम के कारण मधुमक्खियों की सुरक्षा के लिए शहद की निकासी नहीं की जा रही है। हर साल 200 से 250 बॉक्स से 20 क्विंटल तक शहद का उत्पादन कर लेती हैं।
विज्ञापन

--------
फसल अवशेष प्रबंधन में बनारस को मिलेगा सम्मान
उत्कृष्ट फसल अवशेष प्रबंधन के लिए प्रदेश के चार जिलों चुना गया है। इसमें बनारस का नाम भी शामिल है। उप कृषि निदेशक अखिलेश सिंह ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश में चार जिले सोनभद्र, मथुरा, शामली और वाराणसी को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों में चुना गया है। इसमें बनारस भी शामिल है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर लखनऊ में सम्मान के लिए जिलाधिकारी और उप कृषि निदेशक को बुलाया गया है, जो शुक्रवार को पुरस्कार प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed