{"_id":"5e7a30358ebc3e7699110662","slug":"angry-over-talking-on-mobile-brother-murdered-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर बात करने से गुस्सा कर भाई ने की थी बहन की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर बात करने से गुस्सा कर भाई ने की थी बहन की हत्या
Tue, 24 Mar 2020 09:37 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 24 Mar 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सलोनी महिमापुर गांव निवासी बालिका सविता की हत्या उसके सगे भाई ने ही की थी। बार-बार मना करने के बावजूद मोबाइल पर अधिक बात करने से गुस्से में उसने बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव कुएं में फेंक दिया। मंगलवार की शाम घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी भाई को खलसहा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट के लिए चालान कर दिया।
विज्ञापन
सलोनी महिमापुर गांव निवासी सीताराम यादव की पुत्री सविता (8) 11 मार्च की शाम से घर से लापता है हो गई। काफी देर बाद भी घर नहीं लौटी तो पिता ने गौराबादशाहपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 19 मार्च की सुबह खेत में स्थित एक कुएं से बालिका का शव बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर रामबहादुर चौधरी ने बताया कि रविंद्र नशे का आदी है। गुस्से में उसने घटना को अंजाम दिया। कड़ाई से पूछताछ में वह टूट गया और अपना अपराध कबूल कर लिया।
विज्ञापन