फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Angry health workers staged a sit-in due to lack of promotion

प्रमोशन न होने से नाराज स्वास्थ्यकर्मियों ने दिया धरना

Tue, 26 Jan 2021 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Angry health workers staged a sit-in due to lack of promotion
जिले के अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कार्यालयों में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रमोशन न किए जाने से नाराज होकर सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रयल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग के निदेशक को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि शासन द्वारा अब तक कई बार मांग करने के बाद भी कर्मचारियों का प्रमोशन नहीं किया जा रहा है, जिसकी वजह से उनमें नाराजगी है। वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक के पद पर भी सहायकों को प्रोन्नति नहीं दी गई है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कई कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची भी नहीं जारी की गई।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही मांगे नहीं पूरी की गई तो एक फरवरी से छह फरवरी तक कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी मांग नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed