{"_id":"625879bea043b622b329bdc9","slug":"angry-child-hanged-himself-for-not-buying-clothes-varanasi-news-vns648365611","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में बच्चे ने की आत्महत्या: कपड़ा नहीं खरीदने पर नाराज तीसरी कक्षा के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में बच्चे ने की आत्महत्या: कपड़ा नहीं खरीदने पर नाराज तीसरी कक्षा के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान
Fri, 15 Apr 2022 01:15 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:15 AM IST
सार
वाराणसी के साकेत नगर में बृहस्पतिवार को टी शर्ट और जींस नहीं खरीदने पर नाराज नौ साल के बच्चे ने फंदा लगाकर जान दे दी। नौ साल के बच्चे के घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
एंबुलेंस
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के साकेत नगर में बृहस्पतिवार को टी शर्ट और जींस नहीं खरीदने पर नाराज नौ साल के बच्चे ने फंदा लगाकर जान दे दी। नौ साल के बच्चे के घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
लंका थाना अंतर्गत साकेत नगर निवासी नौशाद अहमद के दो पुत्रों में छोटा बेटा नौ वर्षीय सानू कक्षा तीन का छात्र था।
परिजनों के अनुसार नौशाद ने बड़े बेटे आरिफ (12) को कपड़ा दिलाया। जबकि सानू को नहीं दिलाया। मां रिद्धी से कपड़े खरीदने के लिए सानू पैसा मांग रहा था। मां ने उससे कहा कि वह बाद में दिलवा देगी। इससे नाराज सानू अपने टीनशेड के बने कमरे में आया और एंगल में रस्सी का फंदा बनाकर टेबल पर चढ़कर लटक गया।
विज्ञापन
परिजनों ने तुरंत बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लंका इंस्पेक्टर वेद प्रकाश राय ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। देर शाम ट्रॉमा सेंटर से मेमो आने के बाद घटना की जानकारी हुई। घटना के बाबत परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन