फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   An exhibition of wildlife rescue equipment was held in Mini Zoo in varanasi

Varanasi News: वनों के साथ वन्यजीवों को भी बचाने की जरूरत, प्रदर्शनी का उद्घाटन कर बोले वनाधिकारी राकेश कुमार

Wed, 02 Oct 2024 05:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 02 Oct 2024 05:34 PM IST
सार

मिनी जू में वन्यजीवों के रेस्क्यू उपकरणों की प्रदर्शनी का उद्धाटन कर उप प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि वनों के साथ वन्यजीवों को भी बचाने की जरूरत है। 

विज्ञापन
An exhibition of wildlife rescue equipment was held in Mini Zoo in varanasi
रेस्क्यू उपकरणों की प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन्यजीव प्राणी सप्ताह के तहत सारनाथ वन विभाग के मिनी जू में वन्यजीवों के रेस्क्यू उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका उद्धाटन उप प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि आज हमें अपने आसपास घूमने वाले वन्यजीवों को बचाने के साथ उनके बारे में समझने की जरूरत है। 

विज्ञापन


वन्यजीव को बचाने के साथ वनों को भी बचाना है। समाज का हर व्यक्ति सजग होगा तभी सम्भव हो सकता है। वनों को बचाने में जनता की सहभागिता जरूरी है। वहीं पर वन्यजीवों के रेस्क्यू उपकरण व जलीय जीवों के बचाव के लेकर लगी प्रदर्शनी में 9 स्टालों का अवलोकन कर उपकरणों के बारे में वनकर्मियों को जानकारी दी। 
विज्ञापन


इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि वन्यजीवों के जागरूकता के लिए 2 अक्तूबर को बच्चों द्वारा वन्यजीवों की पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। 3 अक्तूबर को वन्यजीवों की मास्क पेंटिग प्रतियोगिता, 4 अक्तूबर को बच्चों की निबंध प्रतियोगिता, 5 अक्तूबर को डॉल्फिन डे में जलीय जीवों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही 6 अक्तूबर को बच्चों की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। इस मौके पर अमित दुबे , रामधन यादव, विनोद सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed