{"_id":"629e63ccf7f9515dcf114457","slug":"amrit-van-will-be-built-in-694-villages-of-the-district-varanasi-news-vns657563543","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 694 गांवों में बनाए जाएंगे अमृत वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 694 गांवों में बनाए जाएंगे अमृत वन
विज्ञापन

अमृत सरोवरों के किनारे लगेंगे कम से कम 75 पौधे
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। सीडीओ अभिषेक गोयल ने कहा कि जिले के 694 ग्राम पंचायतों में अमृत वन बनाए जाएंगे। जिला गंगा समिति, वृक्षारोपण समिति और पर्यावरणीय समिति की बैठक सोमवार को विकास भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता कर रहे सीडीओ ने कहा कि गांव में उन सभी अमृत वन स्थलों का एप के माध्यम से जियो टैगिंग की जाएगी। इनका फोटो अपलोड किया जाएगा। चयनित स्थल पर गड्ढा करने से लेकर पौधरोपण तक की प्रगति का मानीटरिंग की जाएगी। इसे लिए पंचायती राज विभाग को नोडल बनाया गया है। जिले में बन रहे अमृत सरोवर पर कम से कम 75 पौधे लगाए जाएंगे।
सीडीओ ने कहा कि आगामी वर्षाकाल में पौधरोपण के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके लिए निर्धारित लक्ष्य 2077618 लाख पौधों लगाए जाएंगे। 15 जून तक वन विभाग की पौधशाला में पौधे की आपूर्ति के लिए मांगपत्र दिया जाएगा। इसी आधार पर स्थलवार पौधे दिए जाएंगे। प्रत्येक विभाग माह के तीसरे सप्ताह में पौधे ले जाएंगे। सीडीओ ने सिंचाई और जल निगम को निर्देश दिया कि वरुणा नदी में गिरने वाले नालों की टैपिंग करें। पर्यावरण विभाग से सत्यापन कराके सूचना उपलब्ध कराएं। जैव चिकित्सा अपशिष्ट के निस्तारण के संबंध में समीक्षा की गई। गंगा और वरुणा, गोमती नदी के किनारे के गांवों में गंगा ग्राम समिति की स्थापना करने को कहा। ग्राम गंगा समिति के जरिए गंगा आरती और घाटों की स्वच्छता, जागरूकता कार्यक्रम करने का निर्देश दिया। अग्रिम मृदा कार्य की समीक्षा की गई। इसमें समस्त विभागों को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष अग्रिम मृदा कार्य पूरा कराने को कहा गया। स्थलवार सूची फोटोग्राफ सहित उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। पर्यावरणीय समिति की बैठक में सिंचाई और जल निगम को निर्देश दिया गया कि वरुणा नदी में गिरने वाले नालों की टैपिंग करें। पर्यावरण विभाग से सत्यापन कराके सूचना उपलब्ध कराएं। जैव चिकित्सा अपशिष्ट के निस्तारण के संबंध में समीक्षा की गई।