फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amit Shah Said, U Want Rights So Give UP For Modi

अधिकार चाहिए तो मोदी को सौंप दो सूबे की सत्ता

Mon, 23 Mar 2015 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Mon, 23 Mar 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah Said, U Want Rights So Give UP For Modi
वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जब तक यूपी और बिहार में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बनेगी, यहां अति पिछड़ों और अति दलितों को सामाजिक न्याय नहीं मिलेगा। साफ कहा कि यूपी और बिहार के लोग सूबे की सत्ता मोदी (भाजपा) के हाथ में सौंप दें, यकीन दिलाता हूं कि पांच साल में दोनों प्रदेशों की तस्वीर बदल जाएगी। शाह यहां छोटी कटिंग के मैदान पर राजा सुहेलदेव नमन दिवस पर आयोजित राजभर समाज की ‘अधिकार पाओ महारैली’ को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


भाजपाध्यक्ष ने कहा कि अति पिछड़ों और अति दलितों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना और उनके जीवनस्तर में सुधार लाना मोदी सरकार का संकल्प है। इस दिशा में प्रयास तेज हो गए हैं। अपने 22 मिनट के भाषण में शाह सपा-बसपा पर निशाना साधने से नहीं चूके। कहा कि
विज्ञापन


पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक ‘नेताजी’ और ‘बहिन जी’ की सरकार थी मगर गरीबी दूर नहीं हुई। अति पिछड़ों और अति दलितों को न्याय नहीं मिला। गरीबी उनकी दूर हुई जो नेताजी और बहिन जी के करीबी थे। कहा कि पिछड़ाें और दलितों को आरक्षण तो मिला मगर उसका वास्तविक लाभ नहीं मिल रहा है। इसकी मुख्य वजह जाति विशेष की राजनीति करने वाली पार्टी का सत्ता में होना है। इसलिए पूरे देश में सामाजिक समरसता लाने के लिए यूपी में भी भाजपा की सरकार जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed