{"_id":"610063b48ebc3e586f19a9f9","slug":"ambulance-workers-strike-increased-the-trouble-of-patients-varanasi-news-vns602837262","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से मरीजों की बढ़ी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से मरीजों की बढ़ी मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस पर कार्यरत कर्मचारियों को निकालने, महंगाई भत्ता नहीं देने, वेतन में कटौती आदि मांगों पर कोई ठोस निर्णय मंगलवार को भी नहीं हुआ। रामनगर स्थित रामबाग पोखरा के पास एंबुलेंस खड़ी कर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की। इधर, सोमवार की तरह मंगलवार को भी एंबुलेंस सेवा का लाभ न मिलने की वजह से मरीज और परिजन परेशान रहे। गर्भवती महिलाओं को घर से अस्पताल ले जाने के लिए भी लोगों ने निजी एंबुलेंस के साथ ही अपनी गाड़ी का प्रयोग किया।
संघ के जिलाध्यक्ष सुनील शुक्ला ने कहा कि सरकार एंबुलेंस कर्मियों के साथ अन्याय कर रही है। न तो कंपनी के अधिकारी और न ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सुध ले रहे हैं। एंबुलेंस कर्मियों को एक एजेंसी से दूसरे में बार बार समायोजित कर उन्हें प्रताड़ित करने की साजिश रची जा रही है। इस दौरान पारसनाथ यादव, हीरालाल यादव, श्याम सिंह, अशोक कुमार, अरुण कुमार ,हूब लाल यादव, संतोष कुमार, विपुल उपाध्याय मौजूद रहे।
आज से हर ब्लॉक पर सेवा देगी एक-एक एंबुलेंस
संघ के सेवापुरी ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला ने बताया कि जनहित में अब तक विशेष आपात स्थिति के लिए तीन एंबुलेंस लगाई गई है। वहीं, मरीजों की समस्याओं को देख हर ब्लॉक में एक-एक 108 नंबर की एंबुलेंस लगाई जाएगी। इसके माध्यम से गर्भवती महिलाओें सहित अन्य मरीजों की सेवा की जाएगी। इसके अलावा अन्य एंबुलेंस रामबाग पोखरे पर खड़ी रहेगी।